विज्ञापन

जयपुर मेट्रो पर नया अपडेट, रामगंज, गलता गेट से आगरा रोड तक होगी कनेक्टिविटी, अंडरग्राउंड टनल पर काम शुरू

Jaipur Metro: जयपुर मेट्रो का दायरा अब और बढ़ने वाला है. जयपुर मेट्रो फेज-1C के तहत सुरंग का निर्माण शुरू हो गया है. जिससे चौपड़ से गलता गेट से होते हुए अब ट्रांसपोर्ट नगर तक मेट्रो की कनेक्टिविटी और मजबूत हो जाएगी.

जयपुर मेट्रो पर नया अपडेट, रामगंज, गलता गेट से आगरा रोड तक होगी कनेक्टिविटी, अंडरग्राउंड टनल पर काम शुरू
जयपुर मेट्रो के विस्तार से ट्रांसपोर्ट नगर से गलता गेट, आगरा रोड तक कनेक्टिविटी (फोटो सोर्स:NDTV ग्राफिक्स)
  • जयपुर मेट्रो की कनेक्टिविटी आने वाले समय में और तेजी से बढ़ने वाली है.
  • जयपुर मेट्रो फेज-1C के तहत सुरंग का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है.
  • इससे चौपड़ से गलता गेट से होते हुए आगरा रोड तक कनेक्टिविटी बढ़ जाएगी.

जयपुर मेट्रो का विस्तार होने से शहर में कनेक्टिविटी और मजबूत हो जाएगी. रविवार से जयपुर मेट्रो फेज-1C के तहत भूमिगत सुरंग का निर्माण शुरू हो गया है. जो शहर की यातायात व्यवस्था में बड़ा परिवर्तन लाएगा. जयपुर में गलता गेट पर टनल बोरिंग मशीन को लगाकर इस काम को शुरू किया गया है. जयपुर मेट्रो के अधिकारियों के मुताबिक 1511 करोड़ की लागत से शुरू हुए इस फेज में 3.80 किलोमीटर लंबा एक कॉरिडोर बनाया जाएगा. यह काम यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल जयपुर के ऐतिहासिक परकोटे से शुरू होगा, जहां जमीन के 15 से 17 मीटर नीचे सुरंग बनाकर जयपुर शहर की कनेक्टिविटी को मेट्रो के माध्यम से और बढ़ाया जाएगा. इस परियोजना पर लंबे समय से काम शुरू करने की योजना थी, लेकिन अब यह बदलाव अहम होगा. 

जयपुर मेट्रो का फेज-1C

जयपुर मेट्रो के भूमिगत विस्तार से शहर में ट्रैफिक स्थिति में भी और सुधार आएगा. 3.80 किलोमीटर के लंबे कॉरिडोर में 0.8 किलोमीटर एलिवेटेड रैंप भी रहेगा. जयपुर मेट्रो प्रबंधन का टारगेट है कि इसे जून-जुलाई 2027 तक शहर की बड़ी चौपड़ तक पहुंचा दिया जाए. जिसके बाद सुरंग को मौजूदा मेट्रो के कॉरिडोर से जोड़ा जाएगा. इस पूरी परियोजना को 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है. 

जयपुर के इलाकों में बढ़ेगी कनेक्टिविटी

  • रामगंज
  • गलता गेट
  • ट्रांसपोर्ट नगर
  • आगरा रोड
  • गलता जी मंदिर
  • मंकी टेंपल
  • सिसोदिया रानी बाग

जयपुर मेट्रो का यह रूट कहा से गुजरेगा

जयपुर मेट्रो के फेज-1C के तहत बन रहा यह 3.80 किलोमीटर लंबा नया मेट्रो कॉरिडोर शहर के अलग-अलग इलाकों से होकर निकलेगा. इसे जयपुर में मानसरोवर-बड़ी चौपड़ रूट के आखिरी स्टेशन से आगे बढ़ाया जाएगा. जो पूरी तरह से अंडरग्राउंड होगा. रामगंज चौपड़ स्टेशन से मेट्रो सीधे गलता गेट स्टेशन तक जाएगी. यहां स्टेशन सुरंग से बाहर आएगी. इसके बाद दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे के समानांतर एलिवेटेड ट्रैक पर दौड़ते हुए ट्रांसपोर्ट नगर जो आखिरी स्टेशन होगा, यहां पर खत्म होगी. 

2028 तक शुरू करने की तैयारी 

जयपुर मेट्रो का यह प्रोजेक्ट 2028 तक जयपुर की जनता के लिए खोलने की तैयारी है. जयपुर मेट्रो का यह नया फेज शुरू होने के बाद आगरा रोड से सीधे मानसरोवर तक बिना किसी ट्रैफिक जाम के सफर आसानी से किया जाएगा. इसलिए यह प्रोजेक्ट भी जयपुर मेट्रो के लिहाज से अहम है. 

ये भी पढ़ेंः 5 राज्यों का महाएक्सप्रेसवे, नासिक, सोलापुर, कड़प्पा, कुरनूल से चेन्नई तक सुपरफास्ट हाईवे, 120 की स्पीड से चलेंगे वाहन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jaipur Metro, Jaipur Metro Expansion, Jaipur Metro Development, Jaipur Metro New Route, Jaipur Metro Latest News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com