विज्ञापन

CM भजनलाल आज करेंगे मेट्रो फेज-2 का भूमिपूजन, 41 किमी लंबे कॉरिडोर में बनेंगे 36 स्टेशन; जान लें पूरा रूट 

जयपुर मेट्रो फेज-2 पर‍ियोजना से जयपुर में सफर करना और आसान हो जाएगा. ट्रैफिक और प्रदूषण दोनों में बड़ी राहत म‍िलेगी.

CM भजनलाल आज करेंगे मेट्रो फेज-2 का भूमिपूजन, 41 किमी लंबे कॉरिडोर में बनेंगे 36 स्टेशन; जान लें पूरा रूट 
जयपुर में आज सीएम भजनलाल शर्मा मेट्रो फेज-2 का भूमि पूजन करेंगे.
फाइल फोटो

जयपुर मेट्रो फेज-2 परियोजना के निर्माण की औपचारिक शुरुआत आज से होगी. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दोपहर 12 बजे सीतापुरा स्थित मेट्रो डिपो में परियोजना का भूमि पूजन करेंगे. इसके साथ ही मानसरोवर से चौपड़ तक मेट्रो विस्तार के काम की शुरुआत होगी. परियोजना की लागत केंद्र और राज्य सरकार 50:50 के अनुपात में वहन करेंगी. राजस्थान मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने इसके लिए केंद्र सरकार से मंजूरी मांगी थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 जुलाई को परियोजना का शिलान्यास किया था. अब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भूमि पूजन के साथ निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत करेंगे.

41 किमी कॉरिडोर विकसित होगा  

मेट्रो फेज-2 के तहत मानसरोवर से टोंक रोड होते हुए सीतापुरा तक करीब 41 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर विकसित किया जाएगा. परियोजना में कुल 36 स्टेशन प्रस्तावित हैं.  इनमें 34 एलिवेटेड और 2 भूमिगत स्टेशन होंगे. खाटू श्यामजी मंदिर क्षेत्र से जुड़े स्टेशन को मौजूदा फेज-1 से जोड़ा जाएगा, जिससे यात्रियों को कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा. 

करीब 13,037 करोड़ की परियोजना 

करीब 13,037 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली इस परियोजना से एयरपोर्ट, गांधी नगर रेलवे स्टेशन, एसएमएस अस्पताल, राजस्थान सचिवालय, कलेक्ट्रेट, जेएलएन मार्ग, सीतापुरा और बी2 बाईपास जैसे प्रमुख क्षेत्रों तक पहुंच आसान होगी.  परियोजना पूरी होने के बाद टोंक रोड, सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र और उत्तरी जयपुर के बीच यात्रा का समय घटने की उम्मीद है. 

हरियाली और सुगम कनेक्टिविटी का संकल्प

मेट्रो के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण पर भी जोर दिया जा रहा है. 'हरियालो राजस्थान' अभियान के तहत जिले में एक साथ 5 लाख पौधे लगाए जाएंगे. वर्तमान में मेट्रो का उपयोग करने वाले 50 हजार यात्रियों की संख्या फेज-2 के पूरा होने के बाद 2.5 लाख से बढ़कर 4 लाख प्रतिदिन तक पहुंचने का अनुमान है. चाकसू और चौमूं जैसे आसपास के कस्बों को भी फीडर बसों के जरिए इस मेट्रो नेटवर्क से जोड़ा जाएगा. यह परियोजना जयपुर को मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी के केंद्र में स्थापित करेगी, जिससे एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड के बीच सफर करना बेहद आसान हो जाएगा.

यह भी पढ़ें: राजस्‍थान में भारी से अत‍िभारी बार‍िश, सीकर में 119mm बरसात; 4-5 दिन सक्रिय रहेगा मॉनसून 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jaipur Metro, Jaipur Metro Phase 2 Route, Bhoomi Pujan, CM Bhajan Lal Sharma, Jaipur Metro Route
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com