पिछले कुछ सालों में दोनों पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली के रिश्ते खट्टे-मीठे जैसे रहे हैं. कभी इस रिश्ते में खटास देखी गई. यहां तक की चीजें इस हद तक गईं कि अनुष्का शर्मा ने रोहित को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया था. लेकिन जब-जब बात किसी भी मंच पर विराट के सम्मान की आई, या रोहित का कहीं बचाव करना हो, तो दोनों ही दिग्गज एक-दूसरे का हाथ थामे दिखाई पड़े. और अब रोहित ने कोहली के साथ अपने रिश्ते के बारे में डिटेल से बात की है. रोहित ने बताया हमारा रिश्ता पूरी तरह से एक-दूसरे प्रति सम्मान और टीम इंडिया के हित पर टिका है. और बदलती भूमिकाओं के बावजूद दोनों के बीच बहुत कुछ नहीं बदला है. रोहित ने दूसरे वनडे की पूर्व संध्या पर इस बारे में जियो-स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए कहा कि वे दोनों अभी भी नियमित रूप से बल्लेबाजी और टीम के लक्ष्यों के बारे में बात करते हैं. टीम इंडिया के दोनों ही दिग्गज करीब दो दशक से साथ हैं. जहां रोहित ने भारत के लिए साल 2007 में डेब्यू किया, तो अगले ही साल कोहली ने देश के लिए पहला मैच खेला.
यह भी पढ़ें: EXPLAINER: विंडीज यहां चूक गया! जानें कौन 10 विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर रहीं, क्या है मेगा इवेंट का फॉर्मेट
पूर्व कप्तान ने कहा, 'मुझे लगता है कि हम एक साथ थे. मुझे लगता है कि यह तब शुरू हुआ जब हम ऑस्ट्रेलिया में खेल रहे थे या ऑस्ट्रेलिया दौरे के ठीक बाद जब हम भारत आए. और जब भी यह टीवी पर चलता है, हम एक-दूसरे को देखकर हंसते हैं. यह मजेदार है. लोग मसाला चाहते हैं, तो लीजिए.'
🚨ROHIT SHARMA ON VIRAT KOHLI'S TEST LEADERSHIP 🤯
— Shanu (@Shanu_3010) September 29, 2026
ROHIT SHARMA said:🗣️
“Winning trophies as a captain is one thing, but leading a Test team is an entirely different battle. I've captained sides to 2 ICC trophies and 5 IPL titles, yet I can confidently say that Test captaincy… pic.twitter.com/LN6tYRN9oP
'हम दोनों के बीच मजबूत भाई-चारा
रोहित ने कहा कि हम दोनों के व्यक्तित्व अलग-अलग हैं, लेकिन इस पहलू ने कभी भी उनके साझा उद्देश्यों को प्रभावित नहीं किया. विंडीज के खिलाफ पहले वनडे में अच्छी लय में दिखे रोहित ने कहा, 'हम दोनों ने लगभग एक ही समय खेलना शुरू किया था. मैंने 2007 में पदार्पण किया और कोहली ने ठीक अगले साल. और तभी से हम टीम के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश कर रहे हैं. और हम दोनों के बीच भाई-चारा और बढ़ा है. उन्होंने कहा, 'हम समझते हैं कि जब आप इस स्तर पर खेल रहे होते हैं तो एक तय स्तर पर होने के लिए क्या सबसे ज्यादा जरूरी है. तरीके अलग-अलग हैं, लेकिन ऐसा ही होना चाहिए. हर व्यक्ति अलग है.' रोहित ने भारतीय क्रिकेट में कोहली के योगदान और आगे चलकर अपने पूर्व कप्तान से क्या उम्मीद रखते हैं इस बारे में भी जोर देकर कहा.
EXPLAINER: विंडीज यहां चूक गया! जानें कौन 10 विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर रहीं, क्या है मेगा इवेंट का फॉर्मेट
'टीम हित हमेशा सबसे ऊपर रहा'
रोहित ने कहा, 'टीम के लिए इस टीम के लिए उन्होंने जो किया है, उसे लेकर कोई सवाल ही नहीं है.यह कोई पूछने की बात नहीं है कि उन्होंने क्या किया है. हर कोई यह देख और महसूस कर सकता है.' रोहित ने कहा, 'अब वह यहां से क्या करने जा रहे हैं, तो मैं कहूंगा कि कुछ भी नहीं बदला है. वह वही कोहली रहेंगे जिन्हें हम जानते हैं. विराट अच्छी तैयारी करना चाहते हैं, रन बनाना चाहते हैं, टीम इंडिया के लिए मैच जीतना चाहते हैं.' रोहित ने यह भी कहा कि भारत की कप्तानी चाहे कोई भी कर रहा हो, 'टीम पहले' का नजरिया हमेशा सबसे ऊपर रहा है.
कहा, 'अगर कुछ अच्छा हुआ है या होता है, तो दोनों एक-दूसरे की जमकर सराहना करते हैं. जो कुछ भी उन्होंने किया, मैं उसकी प्रशंसा करता हूं. टेस्ट टीम की कमान संभालने के बाद उस समय जो विराट ने किया, वह बहुत ही शानदार था.'
'विराट को कुछ बताने की जरूरत नहीं'
उन्होंने कहा, 'उसी समय इस बात पर बहुत चर्चा हुई है कि हम दोनों कैसे अपना खेल सुधार सकते हैं. इसलिए कभी-कभी अगर मेरी बल्लेबाजी में कुछ होता है, तो विराट इस बारे में बताते
उन्होंने कहा, 'जब वह कप्तान थे, लगभग वैसा ही था. जब मैं कप्तान था, उस समय भी वैसा ही नजरिया था और मुझे कोई कारण नहीं दिखता कि इसमें कुछ भी बदलने की जरूरत है'
'तब जो कोहली ने किया, वह बहुत शानदार था'
रोहित ने यह भी खुलासा किया कि दोनों अपने व्यक्तिगत खेल के बारे में बातचीत करना जारी रखते हैं उनकी आपसी प्रशंसा मैदान पर उनके प्रदर्शन से आगे तक जाती है. पूर्व कप्तान ने हैं. मैं भी ऐसी ही प्रतिक्रिया विराट को देता हूं.' आगामी विश्व कप के बारे में रोहित ने कहा कि उन्हें कोहली को इसके महत्व के बारे में कुछ भी कहने या बताने की जरूरत नहीं है. वह पहले ही चार फिफ्टी-फिफ्टी विश्व कप खेल चुके हैं. इस सवाल पर रोहित ने कहा, 'कोहली कई सवालों से खेल रहे हैं. चाहे साल 2027 हो या 2023, उन्हें इस बारे में कुछ भी बताने की जरूरत नहीं है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं