विज्ञापन

Gold Silver Crash: सोना-चांदी धड़ाम, 30 घंटे में 14 हजार तक गिर गए दाम, जानिए वजह और गोल्ड-सिल्‍वर के ताजा भाव

Gold Silver Price Today: आज मंगलवार को सोना और चांदी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं. दो दिन में भाव गिर कर कहां तक पहुंचे, जान लीजिए. गिरावट की वजह और सोने-चांदी के अहम सपोर्ट-रेजिस्टेंस लेवल भी जानिए.

Gold Silver Crash: सोना-चांदी धड़ाम, 30 घंटे में 14 हजार तक गिर गए दाम, जानिए वजह और गोल्ड-सिल्‍वर के ताजा भाव
Gold Silver Become Cheaper: कितने कम हो गए सोने-चांदी के दाम?
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स

देश में फेस्टिव सीजन और वेडिंग सीजन से पहले सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखी गई है. महज 30-32 घंटों के भीतर गोल्ड-सिल्‍वर के दाम 15 हजार रुपये तक गिर गए है. सोने-चांदी में सोमवार रात तक 12 हजार रुपये तक की गिरावट देखी गई थी, जबकि मंगलवार को भी दोनों कीमती धातुओं में गिरावट देखी जा रही है. घरेलू कमोडिटी मार्केट MCX पर सोना फिलहाल 1.46 लाख रुपये/10 ग्राम के भाव पर ट्रेड कर रहा है, जबकि चांदी 1,300 रुपये से ज्‍यादा की गिरावट के साथ 2.27 लाख रुपये/किलो से नीचे आ गई है. 

एक ही दिन में 12 हजार से ज्‍यादा गिरे दाम 

घरेलू कमोडिटी मार्केट MCX पर सोना (Gold) सोमवार को 1,50,100 रुपये से नीचे गिर कर 1,46,540 रुपये 10 ग्राम के नीचे आ गया. ये सोने में करीब 3 फीसदी या 4,341 रुपये की गिरावट दिखाता है. 

वहीं चांदी की बात करें तो इसमें भी 3.28 फीसदी की गिरावट देखी गई. MCX पर सिल्‍वर 7,696 रुपये गिर कर पिछले बंद भाव 2,34,696 से 2.27 लाख रुपये/किलो के भाव पर आ गया. ये एक ही दिन में बड़ी गिरावट है. 

Latest and Breaking News on NDTV

सोमवार के बाद आज मंगलवार को भी गिरे दाम 

सोने और चांदी की कीमतों में मंगलवार को भी गिरावट जारी रही. MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना वायदा 487 रुपये यानी 0.33% गिरकर 1,48,410 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था. कारोबार के दौरान सोना 747 रुपये यानी 0.50% टूटकर 1,48,150 रुपये के इंट्राडे निचले स्तर तक पहुंच गया. दिन का उच्चतम स्तर 1,49,034 रुपये रहा.

वहीं चांदी में गिरावट ज्यादा रही. दिसंबर डिलीवरी वाली चांदी वायदा कारोबार के दौरान 2,942 रुपये यानी 1.29% गिरकर 2,24,500 रुपये प्रति किलोग्राम के निचले स्तर तक पहुंच गई. बाद में इसमें कुछ सुधार आया और ये 2,104 रुपये यानी 0.93% की गिरावट के साथ 2,25,338 रुपये पर कारोबार कर रही थी.

क्यों गिर रहा है सोना और चांदी?

दोनों कीमती धातुएं दबाव में कारोबार करती नजर आ रही हैं. ऊंची अमेरिकी बॉन्ड यील्ड और अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने बुलियन बाजार पर दबाव बढ़ाया है. बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, ऊंची अमेरिकी बॉन्ड यील्ड की वजह से सोने और चांदी जैसे गैर-ब्याज देने वाले निवेश विकल्पों पर दबाव बढ़ा है. इसके अलावा अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर बढ़ते तनाव से वैश्विक ऊर्जा कीमतें भी ऊंची बनी हुई हैं.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी स्पॉट गोल्ड दबाव में रहा. पिछले कारोबारी सत्र में इसमें करीब 4% की गिरावट आई थी और ये सात सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंच गया था. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य को सात दिनों में फिर से खोलने के ईरान के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है. इससे ऊर्जा बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है.

सोने में आगे कहां सपोर्ट और रेजिस्टेंस?

कमोडिटी विशेषज्ञों के मुताबिक सोने के लिए 1,50,000 से 1,50,700 रुपये पहला रेजिस्टेंस क्षेत्र है. इसके ऊपर 1,52,000 से 1,52,600 रुपये महत्वपूर्ण स्तर है.

वहीं नीचे की ओर 1,48,000 से 1,47,300 रुपये प्रमुख सपोर्ट है. अगर सोना 1,48,000 रुपये के नीचे मजबूती से फिसलता है तो इसमें और गिरावट देखने को मिल सकती है.

चांदी में आगे कहां सपोर्ट और रेजिस्टेंस?

चांदी के लिए 2,27,000 से 2,28,000 रुपये प्रति किलोग्राम निकटतम रेजिस्टेंस है. इसके ऊपर 2,32,000 से 2,33,000 रुपये अगला महत्वपूर्ण क्षेत्र है.

नीचे की तरफ 2,24,000 से 2,23,000 रुपये और उसके बाद 2,20,000 से 2,19,000 रुपये प्रमुख सपोर्ट माने जा रहे हैं.

आगे के लिए Expert की राय?

फिलहाल विशेषज्ञों के मुताबिक सोने और चांदी दोनों में रुख सतर्क से नकारात्मक बना हुआ है. सोने में मजबूती के संकेत के लिए 1.50 लाख रुपये के ऊपर टिकना अहम होगा, जबकि चांदी के लिए 2.28 लाख रुपये का स्तर पार करना महत्वपूर्ण रहेगा. दूसरी ओर, सपोर्ट स्तर टूटने पर दोनों धातुओं में और दबाव देखने को मिल सकता है.

यह भी पढ़ें : Share Market: क्रूड में तेजी समेत 3 वजहें, जिनके चलते गिरा बाजार, सेंसेक्‍स-निफ्टी का बुरा हाल, रुपया भी बेहाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gold Silver Price Today, Gold Silver Crash, Gold Silver Crash Reason, Gold Silver Crash Prediction, Gold Silver MCX
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com