विज्ञापन

'कब्र' से बाहर निकला दिखा महिला का एक हाथ... कैसे लिव इन पार्टनर की हत्या का खुला राज, बगीचे में थी दफन

पड़ोसियों से पूछताछ के बाद घर की जांच की गई तो देखा कि बगीचे की मिट्टी ताजी खोदी गई थी. जगह की जांच करने पर जमीन से बाहर निकला हुआ एक महिला का हाथ दिखा, तो पुलिस को सूचना दी गई.

'कब्र' से बाहर निकला दिखा महिला का एक हाथ... कैसे लिव इन पार्टनर की हत्या का खुला राज, बगीचे में थी दफन
जयपुर:

राजस्थान की राजधानी जयपुर में 32 साल की एक महिला की कथित तौर पर उसके लिव-इन पार्टनर ने हत्या कर दी. आरोपी ने महिला के शव को उनके किराए के घर के बगीचे में ही दफना दिया और फरार हो गया. मामला तब सामने आया जब बिंदायका इलाके की प्रेस्टीज कॉलोनी में किराए के मकान का मालिक घर देखने आया. उसने घर पर ताला लगा देखा और बगीचे में ताजी खोदी गई मिट्टी से एक महिला का हाथ बाहर निकला हुआ पाया.

बिंदायका स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) अनिल कुमार ने बताया कि यह घर करीब दो महीने पहले प्रवेश (22) ने किराए पर लिया था. उसने महिला, किरण को अपनी पत्नी बताया था. दोनों उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे.

पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, प्रवेश ने कथित तौर पर दो-तीन दिन पहले महिला की हत्या की, रात में बगीचे में गड्ढा खोदा और शव को दफना दिया. इसके बाद उसने घर पर ताला लगाया और भाग गया. रविवार सुबह जब मकान मालिक प्रॉपर्टी देखने पहुंचा, तो घर पर ताला लगा मिला.

Latest and Breaking News on NDTV

पड़ोसियों से पूछताछ के बाद उसने घर की जांच की और देखा कि बगीचे की मिट्टी ताजी खोदी गई थी. जगह की जांच करने पर उसे ज़मीन से बाहर निकला हुआ एक महिला का हाथ दिखा, तो उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मदद से शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए कांवटिया अस्पताल भेजा.

पुलिस ने बताया कि प्रवेश बिंदायका की एक फैक्ट्री में काम करता था. उसे खोजने के लिए टीमें बनाई गई हैं और पुलिस उत्तर प्रदेश में महिला के परिवार से संपर्क करने की भी कोशिश कर रही है. पुलिस ने कहा कि हत्या के मकसद और मामले से जुड़ी अन्य परिस्थितियों की जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: खोह नागोरियान में पैंथर की दस्तक से दहशत; वायरल VIDEO के बाद बढ़ी चिंता, ग्रामीणों ने उठाई ये मांग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan Crime, Woman Murdered, Jaipur Crime, Live-in Partner Murder
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com