ओडिशा के पुरी शहर में भगवान जगन्नाथ मंदिर (Jagannath temple) को श्रद्धालुओं के लिए चार माह बाद फिर खोल दिया गया है. हालांकि मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए आने से जुड़ी कई शर्तों का पालन करने को कहा है. श्री जगन्नाथ टेंपल एडमिनिस्ट्रेशन (Shree Jagannatha Temple Administration) ने मंगलवार को यह जानकारी दी. शुरुआती दिनों में मंदिर में ज्यादा भीड़ पहुंचने की संभावना जताई जा रही है. ऐसे में सुरक्षा और कोविड-19 प्रोटोकॉल पर मंदिर प्रशासन द्वारा विशेष ध्यान दिया गया है.
मंदिर प्रबंधन के मुख्य प्रशासक कृष्ण कुमार ने कहा, मंदिर परिसर में पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं, ताकि कोविड-19 की गाइडलाइन (COVID-19 protocols) का पालन करते हुए लोग पूजा अर्चना कर सकें. कुमार ने बताया कि श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए कोविड-19 का वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट ( COVID-19 vaccination certificate) लाना होगा या फिर निगेटिव आरटीपीसीआर टेस्ट (RT-PCR test ) रिपोर्ट देनी होगी. उन्हें साथ में एक पहचान पत्र भी लाना होगा.
-
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
कुमार ने कहा कि मंदिर को बड़े त्योहारों के दौरान बंद रखा गया था, ताकि कोई अप्रत्याशित भीड़ अंदर प्रवेश न कर सके औऱ कोविड-19 संक्रमण का कोई खतरा न पैदा हो. उन्होंने श्रद्धालुओं से कोरोना से जुड़ी गाइडलाइन का पूरी तरह पालन करने को कहा है और मंदिर प्रशासन का सहयोग करने की अपील भी की है.
गौरतलब है कि इस साल ओडिशा के पुरी शहर में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा भी सांकेतिक तौर पर निकाली गई थी. इसमें श्रद्धालुओं को शामिल होने की इजाजत नहीं दी गई थी. सुप्रीम कोर्ट के दिशानिर्देशों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं