विज्ञापन
This Article is From Sep 20, 2018

Exclusive: J&K के राज्‍यपाल सत्‍यपाल मलिक बोले, पंचायत चुनाव बायकॉट का दिखावा कर रही हैं NC-PDP

जम्‍मू-कश्‍मीर के राज्‍यपाल सत्‍यपाल मलिक ने एनडीटीवी से खास बातचीत में कहा कि जम्मू-कश्मीर एक मुश्किल प्रदेश है, लेकिन उतना भी मुश्किल नहीं था. मैं वहां सीधे लोगों से मिल रहा हूं और मैंने वहां राजभवन सब के लिए खोल दिया है.

Exclusive: J&K के राज्‍यपाल सत्‍यपाल मलिक बोले, पंचायत चुनाव बायकॉट का दिखावा कर रही हैं NC-PDP
जम्‍मू-कश्‍मीर के राज्‍यपाल सत्‍यपाल मलिक
  • जम्मू-कश्मीर एक मुश्किल प्रदेश है, लेकिन उतना भी मुश्किल नहीं था.
  • मैं वहां सीधे लोगों से मिल रहा हूं
  • मैंने वहां राजभवन सब के लिए खोल दिया है
नई दिल्ली: जम्‍मू-कश्‍मीर के राज्‍यपाल सत्‍यपाल मलिक ने एनडीटीवी से खास बातचीत में कहा कि जम्मू-कश्मीर एक मुश्किल प्रदेश है, लेकिन उतना भी मुश्किल नहीं था. मैं वहां सीधे लोगों से मिल रहा हूं और मैंने वहां राजभवन सब के लिए खोल दिया है. मैं अपने व्‍हहाट्सएप पर तक मिली शिकायतों का समाधान कर रहा हूं. 

पाकिस्‍तान ने रक्षा दिवस पर फिर छेड़ा 'कश्‍मीर राग', इमरान खान ने कहा- इस मुद्दे का समाधान निकाला जाना जरूरी

सवाल:- पहली बड़ी चुनौती पंचायत के चुनाव हैं और एनसी और पीडीपी पहले ही बायकॉट कर चुकी है?
सत्‍यपाल मलिक- हम शांति से चुनाव कराने की कोशिश कर रहे हैं. ये दोनों ही पार्टी बॉयकाट कर विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रही हैं. इन दोनों पार्टी के कैंडिडेट्स बिना सिंबल के इनके समर्थन से चुनाव लड़ेंगे, ये सिर्फ दिखावा कर रहे हैं. हमने सुरक्षा के सारे इंतज़ाम कर लिए हैं. हम हर कैंडिडेट का 10 लाख का बीमा कर रहे हैं. 

बोफोर्स घोटाले के चलते कांग्रेस छोड़ने वाले सत्‍यपाल मलिक को मोदी सरकार ने बनाया जम्‍मू-कश्‍मीर का गवर्नर

सवाल: 35 A को लेकर आपका क्या स्टैंड है?
सत्‍यपाल मलिक- मैं कह चुका हूं कि 35 A पर कोई फ़ैसला चुनी हुई सरकार का प्रमुख ले सकता है. मैं तो चुनी हुई सरकार का आदमी हूं नहीं. मामला कोर्ट में हैं और सेंटर भी चाहता है कि पंचायत चुनाव के बाद सुनवाई हो. 

सवाल: बीजेपी अध्यक्ष रविंद्र रैना कहते हैं कि आप उनके आदमी हैं ?
सत्‍यपाल मलिक- मैं किसी का आदमी नहीं हूं. मैं संविधान का आदमी हूं और मैं इन जैसे लोगों को कोई अहमियत नहीं देता हूं. 

गोवा में बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार पर कोई खतरा नहीं : सूत्र

सवाल: नए तरह का आतंकवाद सामने आ रहा है पुलिस वालों पर हमला किया जा रहा है?
सत्‍यपाल मलिक- इन चीज़ों को मीडिया बढ़ा चढ़ा कर बताती है. मैंने शहीद पुलिसवालों के परिवार को मिलने वाले 50 लाख से बढ़ा कर 70 लाख कर दिया है. मैं विश्वास पैदा करने की कोशिश कर रहा हूं. आतंकवादियों से हम सख़्ती से निपट ही रहे हैं. 

सवाल: एसपी वैध को डीजीपी पद से क्यों हटाया गया ?
सत्‍यपाल मलिक- इसको लेकर बहुत विवाद है लेकिन मैं साफ़ कर दूं. वैध को हटाने का फ़ैसला दो महीने पहले हो चुका था. मैं तो उनको बहुत पसंद करता था. आतंकी के पिता को छोड़ने वाली वजह नहीं थी. 

नमो एप के जरिये घर बैठे कर पाएंगे आप खरीददारी, पार्टी को भी दे सकेंगे चंदा

सवाल: कश्मीरी आप पर क्यों विश्वास करें?
सत्‍यपाल मलिक- वहां समस्या हमें हूरियत से नहीं अलगाववादियों से नहीं हमारी समस्या 13 से 20 साल के लड़के हैं जिनका सिस्टम से भरोसा उठ चुका है. हमने फ़ैसला किया हैं कि पुलिस किसी युवा को 6 बजे के बाद नहीं रोकेगी. हम कोशिश कर रहे हैं कि IPL मैच कश्मीर में कराए जाएं. हमारी बात टीम बनाने को लेकर IPL चेयरमैन से भी बात हुई है. हमने फैसला लिया है कि सभी त्योहारों जैसे ईद, रमज़ान आदि में 24 घंटे बिजली दी जाएगी. मुझे प्रधानमंत्री ने पूरा मैंडेट दे रखा है. पिछले एक महीने में पत्थरबाज़ी की घटनाएं कम हुई है. 

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jammu Kashmir, Satya Pal Malik, J&K Governor Satya Pal Malik, PDP, National Conference, NDTV Exclusive
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com