विज्ञापन
This Article is From Oct 09, 2020

ITBP ने कोरोना प्रभावित बच्चों के लिए आयोजित की पेंटिंग प्रतियोगिता

आईटीबी ने दिल्ली के पास छतरपुर में आईटीबी द्वारा संचालित राधा स्वामी सत्संग ब्यास, कोविड केयर सेंटर एंट हॉस्पिटल में कोरोना प्रभावित बच्चों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की.

ITBP ने कोरोना प्रभावित बच्चों के लिए आयोजित की पेंटिंग प्रतियोगिता
ITBP ने कोरोना प्रभावित बच्चों के लिए आयोजित की पेंटिंग प्रतियोगिता
नई दिल्ली:

देशभर में लोग इन दिनों कोरोना महामारी से जूझ रहे हैं. बच्चे हों या बड़े कोई भी इस महामारी से अछूता नहीं है. वहीं, जो कोई भी इस महामारी की चपेट में आ रहा है, वह कहीं न कहीं खुद को टूटा हुआ और निराश महसूस कर रहा है. ऐसे में आईटीबीपी के जवानों ने महामारी से जूझ रहे बच्चों को प्रेरित करने के लिए एक अच्छी पहल की है. आईटीबी ने दिल्ली के पास छतरपुर में आईटीबी द्वारा संचालित राधा स्वामी सत्संग ब्यास, कोविड केयर सेंटर एंट हॉस्पिटल में कोरोना प्रभावित बच्चों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की. जिससे बच्चों को प्रेरित किया जा सके. इस प्रतियोगिता में बहुत से बच्चों ने भाग लिया. आपको बता दें कि आईटीबीपी के जवान अक्सर लोगों को प्रेरणा देने वाला या लोगों को प्रभावित करने वाला कोई न कोई काम करते रहते हैं.

यह भी पढ़ें-  सबसे बड़े कोविड केयर सेंटर में सैकड़ों मरीजों ने एक साथ किया योग, देखें VIDEO

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ITBP, Painting Competition, Corona Affected Children
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com