विज्ञापन

Jailer 2 OTT Release: बॉक्स ऑफिस पर तूफान के बीच आई जेलर 2 की ओटीटी रिलीज डेट, जानें कब और कहां देख सकेंगे

Jailer 2 OTT Release: सुपरस्टार थलाइवा रजनीकांत की जेलर 2 की ताबड़तोड़ कमाई के बाद अब फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. 

Jailer 2 OTT Release: बॉक्स ऑफिस पर तूफान के बीच आई जेलर 2 की ओटीटी रिलीज डेट, जानें कब और कहां देख सकेंगे
Jailer 2 OTT Release जेलर 2 ओटीटी रिलीज
Instagram

Jailer 2 OTT Release: सुपरस्टार रजनीकांत की जेलर 2 तेलुगू की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है, जिसने 800 करोड़ का आंकड़ा बॉक्स ऑफिस पर हासिल कर लिया है. नेलसन दिलीप कुमार के निर्देशन में बनीं जेलर 2 तीन हफ्तों से बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाए हुए है और अच्छी कमाई कर रही है. हालांकि दिवाली पर रिलीज होने वाली फिल्मों के कारण आने वाले दिनों में जेलर 2 की कमाई में गिरावट देखने को मिलने वाली है, जिसकी झलक 20वें दिन की कमाई को देखकर लगाया जा सकता है. हालांकि इसी बीच फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है, जो फिल्म देखने वालों के लिए भी एक्साइटिंग खबर होगी. आइए आपको बताते हैं जेलर 2 ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे..

जेलर 2 ओटीटी रिलीज

जेलर 2 की बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई के बीच रणबीर कपूर की रामायण रिलीज हो गई है. जबकि सूर्या की सीन भी जेलर 2 से टकराएगी. इसके चलते फिल्म की कमाई गिरती हुई नजर आ रही है. लेकिन अब फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट आ गई है. प्राइम वीडियो पर तमिल, तेलुगू, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ भाषा में 12 नवंबर को स्ट्रीम होगी, जिसका ऐलान पोस्ट के साथ किया गया है. जबकि कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि 30 मिनट का एक्सट्रा फुटेज जोड़ा जाएगा. 

तमिल वर्जन में हासिल किया बड़ा शेयर 

सैकनिल्क के मुताबिक, 20वें दिन जेलर 2 ने 8,050 शोज से 3.35 करोड़ का कलेक्शन हासिल किया है. इसके बाद भारत में 463.05 करोड़ नेट और 541.65 करोड़ कलेक्शन भारत में हो गया है. जबकि वर्ल्डवाइड आंकड़ा 816 करोड़ के करीब पहुंचा है. तमिल वर्जन की बात करें तो फिल्म ने 20वें दिन 1.93 करोड़ कमाए. जबकि 80 लाख हिंदी वर्जन से हासिल किए. वहीं तेलुगू से 45 लाख की कमाई हासिल की है. 

ये भी पढे़ं- मन्ना डे का पहला भोजपुरी रोमांटिक गीत, 49 साल पहले हिला दिया था काशी पटना, सुजीत कुमार को बनाया सुपरस्टार 

जेलर 2 वर्ल्डवाइड कलेक्शन 

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई हासिल कर चुकी है. वहीं वर्ल्डवाइड 20वें दिन फिल्म ने 1 करोड़ का कलेक्शन हासिल किया है, जिसके बाद ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 275.25 करोड़ हुआ है. वहीं वर्ल्डवाइड कमाई 816.90 करोड़ पहुंच गई है. 

ये भी पढ़ें- आम्रपाली दुबे का हिंदी टीवी सीरियल, भोजपुरी एक्ट्रेस बनीं अनाथ लड़की, अलका याग्निक के गाने ने दिलाई पहचान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jailer 2, Jailer 2 Box Office, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com