विज्ञापन

ITBP के नए DG IPS संजय सिंघल कौन? भारत-चीन सीमा की सुरक्षा अब इन्‍हीं के कंधों पर 

भारत-चीन सीमा पर 3,488 किलोमीटर लंबी वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) की सुरक्षा करने वाली ITBP को नया नेतृत्व मिला है. 1993 बैच के IPS अधिकारी संजय सिंघल ने 1 नवंबर 2026 को DG, ITBP का कार्यभार संभाल लिया. नई दिल्ली मुख्यालय में सलामी ली और उसका निरीक्षण किया.  

ITBP के नए DG IPS संजय सिंघल कौन? भारत-चीन सीमा की सुरक्षा अब इन्‍हीं के कंधों पर 
itbp dg ips sanjay singhal assumes charge 3488 km-india china border
  • भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की 3,488 किलोमीटर लंबी वास्तविक नियंत्रण रेखा की सुरक्षा का जिम्मा ITBP के पास है
  • संजय सिंघल, 1993 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के वरिष्ठ IPS अधिकारी ने आईटीबीपी के डीजी पद का कार्यभार संभाला
  • संजय सिंघल ने नई दिल्ली मुख्यालय में पदभार ग्रहण करते हुए गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया

ITBP DG IPS Sanjay Singhal: भारत-चीन सीमा पर 3,488 किलोमीटर लंबी वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) की सुरक्षा करने वाली भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) को नया प्रमुख मिल गया है. ITBP के आधिकारिक एक्स हैंडल के अनुसार, 1993 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के वरिष्ठ IPS अधिकारी संजय सिंघल ने 1 नवंबर 2026 को DG, ITBP का कार्यभार संभाल लिया. 

itbp dg ips sanjay singhal assumes charge india china border

संजय सिंघल 1993 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के IPS अधिकारी हैं. Photo Credit: @ITBP_official

नई दिल्ली मुख्यालय में संभाला पदभार

ITBP द्वारा शेयर की गई जानकारी के मुताबिक, संजय सिंघल ने नई दिल्ली स्थित फोर्स मुख्यालय में पदभार ग्रहण किया. कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने नई दिल्ली स्थित फोर्स मुख्यालय में 'गार्ड ऑफ ऑनर' की सलामी ली और उसका निरीक्षण किया.  पदभार ग्रहण कार्यक्रम के दौरान संजय गुंज्याल, IPS, एडीजी (मुख्यालय) सहित बल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.

यूपी कैडर के वरिष्ठ IPS अधिकारी हैं संजय सिंघल

संजय सिंघल 1993 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के IPS अधिकारी हैं. पुलिस प्रशासन और सुरक्षा से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में उन्हें लंबा अनुभव हासिल है. वह इससे पहले कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं और वर्तमान में देश के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों में गिने जाते हैं.  वर्ष 1962 में गठित ITBP भारत-चीन सीमा पर 3,488 किलोमीटर लंबी वास्तविक नियंत्रण रेखा की सुरक्षा का दायित्व निभाती है. लद्दाख से लेकर अरुणाचल प्रदेश तक फैले संवेदनशील इलाकों में तैनात यह बल देश की सीमा सुरक्षा व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है.  

itbp dg ips sanjay singhal assumes charge 3488 km-india china border

संजय सिंघल ने डीजी, आईटीबीपी के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है.
Photo Credit: @ITBP_official

अक्टूबर में रिटायर हुए शत्रुजीत कपूर

1990 बैच के आईपीएस अधिकारी शत्रुजीत कपूर ने जनवरी 2026 में आईटीबीपी के महानिदेशक का पद संभाला था. हरियाणा के पूर्व डीजीपी रह चुके कपूर 31 अक्टूबर 2026 को सेवानिवृत्त हो गए. उनके कार्यकाल में अरुणाचल प्रदेश और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में भारत-चीन सीमा की सुरक्षा से जुड़े मुद्दे चर्चा में रहे. अब संजय सिंघल ने डीजी, आईटीबीपी के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है.

यह भी पढ़ें- IAF चीफ एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित कौन हैं? ऑपरेशन स‍िंदूर में पाक‍िस्‍तान को ला द‍िया था घुटनों पर  

आईटीबीपी के महानिदेशक रहते IPS शत्रुजीत कपूर ने अरुणाचल प्रदेश में भारत-चीन सेना के आमने-सामने होने का दावा क‍िया था. देख‍िए यह वीड‍ियो 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IPS, DG, ITBP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com