- IT टीम पहुंची रॉबर्ट वाड्रा के दफ्तर
- रॉबर्ट वाड्रा के बयान दर्ज करेगी टीम
- बेनामी संपत्तियों से जुड़े मामले में बयान
कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के दामाद रॉबर्ट वाड्रा (Robert Vadra) के दिल्ली स्थित दफ्तर पर अब से कुछ देर पहले इनकम टैक्स की टीम पहुंची. आयकर विभाग की टीम रॉबर्ट वाड्रा का बयान दर्ज करने के लिए वहां पहुंची है. वाड्रा और उनकी कंपनी से जुड़ी कुछ बेनामी संपत्तियों के मामले में उनका बयान दर्ज किया जाएगा. इनकम टैक्स के सूत्रों के मुताबिक, साउथ ईस्ट दिल्ली स्थित सुखदेव विहार वाले दफ्तर पर वाड्रा का बयान दर्ज होगा.
Income Tax Department is recording the statement of Robert Vadra in connection with Benami Property Case: Sources
— ANI (@ANI) January 4, 2021
(file pic) pic.twitter.com/S5T7pVGq8S
-
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश
आयकर विभाग ने पहले भी रॉबर्ट वाड्रा का बयान दर्ज करने के लिए उन्हें समन किया था लेकिन तब उन्होंने कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी का हवाला देते हुए बयान दर्ज नहीं कराया था.
बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पिछले साल जुलाई में रॉबर्ट वाड्रा के करीबी आर्म्स डीलर संजय भंडारी (Sanjay Bhandari) के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का एक नया केस दर्ज किया था. यह केस केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के उस मामले के आधार पर दर्ज किया गया था, जो इस जांच एजेंसी ने उसी महीने में ओएनजीसी, संजय भंडारी और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार विरोधी अधिनियम के तहत किया था.
VIDEO: पैर और पीठ में दर्द की शिकायत के चलते अस्पताल में भर्ती हुए वाड्रा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं