आयकर विभाग (Income Tax) ने टाइल्स और सैनेटरीवेयर निर्माण एवं बिक्री से जुड़े तमिलनाडु के एक समूह के ठिकानों पर छापा मारकर करीब 220 करोड़ रुपए की बेनामी आय का पता लगाया है. केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने यह जानकारी दी. उसने बताया कि ये छापे 26 फरवरी को तमिलनाडु, गुजरात और कोलकाता में कुल 20 स्थानों पर मारे गए. सीबीडीटी ने एक बयान में कहा कि टाइल्स और सैनेटरीवेयर का निर्माण और बिक्री करने वाले एक समूह के ठिकानों पर छापे के दौरान 8.30 करोड़ रुपए जब्त किए गए हैं. यह दक्षिण भारत में टाइल्स के कारोबार का ‘‘प्रमुख'' समूह है.
बयान में दावा किया गया, ‘‘छापे के दौरान पाया गया कि टाइल्स की खरीद और बिक्री का कोई लेखा-जोखा नहीं है. ऐसे लेन-देन, जिनका कहीं लेखा जोखा नहीं है, उसका पता क्लाउड के सॉफ्टवेयर के जरिए लगाया गया.'' बयान में कहा गया कि छापे के दौरान पाया गया कि 50 प्रतिशत लेन देन का कोई रिकॉर्ड नहीं है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
सीबीडीटी ने कहा, ‘‘अब तक कुल 220 करोड़ बेनामी आय का पता लगा है.'' शनिवार देर रात जारी बयान में कहा गया कि छापे की कार्रवाई अभी चल रही है.
कर विभाग के लिए नीति निर्माण करने वाले सीबीडीटी ने कहा कि वह मतदाताओं को लुभाने के लिए धन के इस्तेमाल पर रोक लगाने और इस पर निगरानी रखने के लिए पूरी तरह से तैयार है. विभाग ने कहा कि वह इस बात का पता लगाने के लिए प्रतिबद्ध है कि तमिलनाडु और पुडुचेरी में बेनामी नकदी का स्रोत क्या है और इसे कहां भेजा जाता है. तमिलनाडु और पुडुचेरी में छह अप्रैल को विधानसभा चुनाव होने हैं.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं