विज्ञापन

तुकाराम मुंढे का सर्जिकल स्ट्राइक! जो काम 4 साल में नहीं हुआ, वो FDA ने 4 महीने में कर दिखाया

तुकाराम मुंढे के कमान संभालते महाराष्ट्र FDA ने जबरदस्त कार्रवाई शुरू की है. पिछले 4 साल में सिर्फ 362 सस्पेंशन हुए थे. मुंढे ने 4 महीने में ही 994 लाइसेंस रद्द किए गए.

तुकाराम मुंढे का सर्जिकल स्ट्राइक! जो काम 4 साल में नहीं हुआ, वो FDA ने 4 महीने में कर दिखाया
महाराष्ट्र FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे.
NDTV
  • महाराष्ट्र के अन्न और औषधि प्रशासन FDA में तुकाराम मुंढे ने 25 मई 2026 को कमिश्नर का पद संभाला.
  • पिछले चार वर्षों में औसत 362 लाइसेंस सस्पेंड हुए जबकि मुंढे के चार महीनों में 994 लाइसेंस सस्पेंड हुए.
  • 2026-27 सत्र में सितंबर तक FDA ने 21667 इंस्पेक्शन किए जो पिछले वर्षों से काफी अधिक है.
मुंबई:

जब कोई नायक सिस्टम में उतरता है, तो फाइलों की धूल अपने आप उड़ने लगती है, महाराष्ट्र के अन्न और औषधि प्रशासन FDA में आजकल ठीक ऐसा ही हो रहा है. 25 मई 2026, यह वो तारीख है जब कड़क आईएएस अधिकारी तुकाराम मुंढे ने FDA कमिश्नर का चार्ज संभाला और इसके बाद जो हुआ, वो किसी ब्लॉकबस्टर एक्शन फिल्म के क्लाइमेक्स से कम नहीं है! पिछले चार सालों का रिकॉर्ड उठाकर देखें तो कार्रवाई के नाम पर सिर्फ रस्म अदायगी हो रही थी. पिछले चार साल में जितने एक्शन लिए गए थे, उससे कई गुना ज्यादा मुढे की लीडरशिप में बीते 4 महीनें में लिए जा चुके हैं. 

महाराष्ट्र FDA के एक्शन, आंकड़ों में देखें 

  • 2022-23 में पूरे महाराष्ट्र में 19170 चेकिंग हुई, लेकिन एक्शन के नाम पर सस्पेंड हुए सिर्फ 64 लाइसेंस.
  • 2023-24 में 16270 चेकिंग हुई और सस्पेंशन का आंकड़ा 73 पर अटक गया.  
  • 2024-25 में तो चेकिंग गिरकर 13219 ही रह गई और 83 लाइसेंस पर गाज गिरी.  
  • 2025-26 में भी कहानी ज्यादा नहीं बदली... 16209 चेकिंग और कुल 142 सस्पेंशन रहे 

मई 2026 में मुढे ने संभाली कमान, फिर रॉकेट बना FDA

लेकिन मुंढे पैटर्न के आंकड़े किसी तूफान से कम नहीं हैं. मई 2026 में चार्ज संभालने के बाद से सिस्टम फुल एक्शन मोड में है. 2026-27 के सत्र में सिर्फ सितंबर महीने के अंत तक महज कुछ महीनों के भीतर FDA ने ताबड़तोड़ 21667 इंस्पेक्शन कर डाले हैं.  

लेकिन असली एक्शन तो नतीजों में है! जो लाइसेंस सस्पेंशन का आंकड़ा पिछले सालों में 64, 73, 83 और 142 के बीच रेंग रहा था, वो मुंढे के आते ही करीब चार महीनों में ही सीधे 994 पर पहुंच गया है! जो काम 12 महीनों में नहीं होता था, वो काम चंद महीनों में कर दिखाया गया.  

4 साल में कुल 362 लाइसेंस हुए थे रद्द

पिछले 4 सालों यानी 48 महीनों का पूरा हिसाब मिला लें, तो लाइसेंस सस्पेंशन का कुल आंकड़ा 64+73+83+142 महज 362 तक ही पहुंचता है. लेकिन मुंढे के आते ही करीब चार महीनों में ही यह नंबर सीधे 994 पर पहुंच गया! यानी पिछले 4 सालों की कुल कार्रवाई को भी एक तराजू में रख दें, तो भी मुंढे ने चंद महीनों में 175% करीब पौने दो सौ प्रतिशत से ज्यादा की धाकड़ कार्रवाई कर डाली है! जो काम 48 महीनों में रेंग-रेंग कर नहीं हुआ, वो चंद महीनों की सिंघम रफ्तार में कर दिखाया गया.

मुंढे के एक्शन से मिलावटखोरों के उड़े होश

इसे सिस्टम की असली सफाई माना जा रहा है. एक तरफ जहां पहले सालभर में बमुश्किल 100 का आंकड़ा पार होता था, वहीं अब कुछ ही महीनों में 994 लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं. तुकाराम मुंढे की इस सिंघम स्टाइल कार्रवाई ने नियम तोड़ने वालों के होश उड़ा दिए हैं.

यह भी पढ़ें - तुकाराम मुंढे की FDA का बड़ा एक्शन: Zepto और बृजवासी के लाइसेंस निलंबित, करोड़ों का सामान जब्त

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tukaram Mundhe, Tukaram Mundhe Action, Tukaram Mundhe FDA Action, FDA Raid, FDA Raid Mumbai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com