विज्ञापन

ISRO को बम से उड़ाने की मिली धमकी, बेंगलुरु हेड क्वार्टर में आया मेल

ISRO मुख्यालय को धमकी मिलने का यह इस तरह का पहला मामला है. पुलिस अब इस मामले में मेल भेजने वाले शख्स की पहचान करने और उस तक पहुंचने की कोशिशों में जुटी है.

ISRO को बम से उड़ाने की मिली धमकी, बेंगलुरु हेड क्वार्टर में आया मेल
ISRO को मिली बम से उड़ाने की धमकी
NDTV
  • ISRO के हेडक्वार्टर को बम से उड़ाने की धमकी मेल के माध्यम से भेजी गई, जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई है
  • धमकी भरे मेल ISRO के चेयरमैन को भेजे गए थे, पुलिस अब आरोपी की पहचान और स्थान पता लगाने में लगी है
  • यह ISRO को इस तरह की धमकी मिलने का पहला मामला है, पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है

ISRO हेडक्वार्टर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. ये धमकी मेल के माध्यम से भेजा गया है. इस धमकी के मिलने के बाद इस धमकी भरे मेल की जानकारी पुलिस को दी गई है. मौके पर पुलिस और बम स्क्वॉड की टीमें जांच में जुट गई हैं. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार धमकी भरा ये मेल ISRO के चेयरमैन को भेजा गया था. पुलिस अब इस मामले में ये पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि आखिर ये मेल किसने और क्यों भेजा है. साथ ही पुलिस भेजने वाले का लोकेशन का भी पता लगाने की कोशिशों में जुटी है. 

ISRO को पहली बार मिली धमकी

आपको बता दें कि ISRO को इस तरह से धमकी मिलने का यह पहला मामला है. पुलिस इस धमकी को लेकर बेहद गंभीर है. आरोपी की पहचान करने और उस तक पहुंचने के लिए पुलिस की कई टीमें काम कर रही हैं. पुलिस इस बात का भी पता लगा रही है क्या ये धमकी भरा मेल देश से बाहर से भेजा गया है. फिलहाल पुलिस ISRO हेडक्वार्टर में सघन जांच अभियान चला रही है. 

पुलिस अब इस मामले में ये पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि आखिर ये मेल किसने और क्यों भेजा है. साथ ही पुलिस भेजने वाले का लोकेशन का भी पता लगाने की कोशिशों में जुटी है. मेल से धमकी भेजने का यह कोई पहला मामला नहीं है. पिछले साल दिल्ली के कई स्कूलों को एक साथ ऐसे कई मेले भेज गए थे जिनमें बम से उड़ाने की बात कही गई थी. इन स्कूलों में डीपीएस द्वारका, कृष्णा मॉडल स्कूल और सर्वोदय विद्यालय जैसे नाम शामिल थे. 

यह भी पढ़ें: भारत की अंतरिक्ष यात्रा विश्वास, विकास और जनकल्याण का प्रतीक, कबतक बनेगा भारत का अंतरिक्ष स्टेशन

यह भी पढ़ें: ISRO ने लॉन्च किया Bharatiya Antariksh Hackathon 2026, स्टूडेंट्स को मिलेगा Scientists के साथ काम करने का मौका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ISRO, Bengaluru Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com