- केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने वंदे मातरम् विवाद पर सोनिया गांधी पर तीखा हमला किया है.
- स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस मुख्यालय में तिरंगा फहराने के बाद वंदे मातरम् गीत पर विवाद शुरू हुआ.
- बीजेपी ने आरोप लगाया कि सोनिया ने पूरे गीत पर आपत्ति जताई.
केंद्रीय इस्पात और भारी उद्योग मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने वंदे मातरम् विवाद को लेकर सोनिया गांधी पर तीखा हमला किया है. उन्होंने सोनिया गांधी को लेकर कहा कि उनकी रगों में ज्यादातर इटैलियन खून दौड़ता है. एचडी कुमारस्वामी ने कहा, "आप सोनिया गांधी से क्या उम्मीद कर सकते हैं, क्या वह हमारे देश की हैं? उन्होंने शादी की और यहां आईं, लेकिन उनका खून तो ज्यादातर इटैलियन ही है, है ना? इसलिए, उन्होंने ऐसा व्यवहार क्यों किया, इस पर सफाई देना बेकार है. लोग अब सच्चाई समझ चुके हैं."
कांग्रेस मुख्यालय में क्या हुआ था?
स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी मुख्यालय में तिरंगा फहराया, जिसके बाद 'वंदे मातरम्' गीत बजाया गया. हालांकि, पार्टी का रुख यह था कि राष्ट्र गीत को सिर्फ शुरुआती दो छंदों तक ही बजाया जाए, लेकिन इस दौरान दो विशेष छंदों के आगे भी गाना बजता रहा.
इस दौरान यह कहा गया कि सोनिया गांधी ने सबसे पहले इस गौर किया कि गीत का फुल वर्जन प्ले हो रहा है. उन्होंने कांग्रेस चीफ खरगे की तरफ इशारा किया. इसके बाद गीत रोकने के लिए कहा गया. इस दौरान, खरगे भी गीत पर प्रतिक्रिया देते नजर आए, जबकि पार्टी का एक पदाधिकारी दोनों नेताओं को स्थिति समझाता हुआ देखा गया. पास में ही खड़े राहुल गांधी यह सब देखते रहे.
ये भी पढ़ें: वंदे मातरम् विवाद के बीच पुराने फॉर्मेट पर लौटी कांग्रेस, खरगे की गोवा रैली में गाए गए सिर्फ पहले दो अंतरे
वहीं, कांग्रेस ने इस आरोप को खारिज करते हुए कहा कि राष्ट्रगीत के पूरे संस्करण को रोकने की कोई कोशिश नहीं की गई थी. पार्टी का कहना है कि सोनिया गांधी ने खरगे के लिए कुर्सी मांगी थी, जो कुछ देर से खड़े थे.
ये भी पढ़ें: वंदे मातरम विवाद में सोनिया-राहुल के खिलाफ दिल्ली-ओडिशा में शिकायत दर्ज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं