- बेंगलुरु में ड्यूटी के दौरान महिला ट्रैफिक PSI नयना के साथ 4 लोगों ने बॉडी-शेमिंग की.
- आरोपी हेमंत रेड्डी ने खुद को वकील बताकर PSI का हाथ पकड़कर खींचा, गाली दी.
- घटना के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर वीडियो फुटेज की जांच शुरू कर दी है.
बेंगलुरु के केआर पुरम इलाके में ड्यूटी के दौरान एक महिला ट्रैफिक पुलिस सब-इंस्पेक्टर के साथ कथित तौर पर मारपीट और बॉडी-शेमिंग की गई. बॉडी-शेमिंग किसी के शरीर के बारे में किया गया गलत कमेंट होता है. मामले में आरोपीन हर्षित रेड्डी, हेमंत रेड्डी, राहुल और राधाकृष्ण रेड्डी नाम के चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. यह घटना 12 अगस्त को भट्टरहल्ली जंक्शन के पास हुई थी. ट्रैफिक मैनेजमेंट की ड्यूटी पर तैनात PSI नयना ने देखा कि आरोपी ट्रैफिक पुलिस कॉन्स्टेबल मंजूनाथ से बहस कर रहे थे.
युवकों पर क्या आरोप लगे हैं?
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि एक और आरोपी, राहुल को मौके पर बुलाया गया और उसने भी PSI के साथ बदसलूकी की. महिला अधिकारी ने आरोप लगाया है कि उन्हें बॉडी-शेमिंग और अपमानजनक कमेंट्स का सामना करना पड़ा, जैसे कि 'तुम भैंस जैसी दिखती हो, क्या खाती हो?'
एफआईआर में यह भी आरोप है कि बाद में आरोपी हेमंत रेड्डी के भाई हर्षित रेड्डी और पिता राधाकृष्ण रेड्डी भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने कथित तौर पर पुलिस अधिकारी को गालियां दीं और धमकाया.
ये भी पढ़ें: बेंगलुरु में TTP से कनेक्शन वाला युवक गिरफ्तार; पाकिस्तान सेना पर हमले की साजिश, अफगानिस्तान जाने की थी तैयारी
इस घटना के बाद, पीएसआई नयना ने कथित तौर पर सीनियर अधिकारियों और पुलिस कंट्रोल रूम को जानकारी दी. बाद में, कथित हमले के दौरान लगी चोटों के इलाज के लिए वह केआर पुरम सरकारी अस्पताल गईं.
एफआईआर में इन चारों पर एक पुलिस अधिकारी के साथ मारपीट करने, उन्हें सरकारी ड्यूटी करने से रोकने, गाली-गलौज और धमकी देने, और अन्य अपराधों का आरोप लगाया गया है. पुलिस इन आरोपों और घटना के वीडियो फुटेज की जांच कर रही है.
ये भी पढ़ें: नामी प्राइवेट हॉस्पिटल की किचन में बासी ब्रेड और एक्सपायर्ड सामान, औचक छापेमारी से हड़कं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं