विज्ञापन

बिहार के युवाओं के लिए बड़ी खबर, TRE-4 शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन आज हो सकता है जारी

BPSC TRE-4 Notification Time: बिहार में TRE-4 भर्ती नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिल सकती है, बिहार लोक सेवा आयोग की तरफ से आज शाम तक नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है.

बिहार के युवाओं के लिए बड़ी खबर, TRE-4 शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन आज हो सकता है जारी
बिहार में टीआरई-4 भर्ती नोटिफिकेशन का इंतजार होगा खत्म

बिहार के लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार आखिर खत्म होने वाला है. बताया जा रहा है कि आज शाम तक TRE-4 शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो सकता है, जिसे लेकर पिछले कई हफ्तों से विवाद चल रहा था. अभ्यर्थी लगातार भर्ती नोटिफिकेशन जारी करने की मांग कर रहे थे. राजधानी पटना में इसी मुद्दे को लेकर आज छात्रों का प्रदर्शन भी है, ऐसे में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि BPSC की तरफ से कभी भी नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है. 

सरकार ने भेजी थी लिस्ट 

बिहार सरकार की तरफ से TRE-4 भर्ती के लिए कुल 32,388 शिक्षकों के पदों पर नियुक्ति की अधियाचना बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को भेजी गई थी, जिसके बाद नोटिफिकेशन का इंतजार हो रहा है. सीएम सम्राट चौधरी की तरफ से इस भर्ती में कुल पदों का ऐलान किया गया था. हालांकि अभ्यर्थियों को 40 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती की उम्मीद थी. कुल पदों के साथ इसकी भी जानकारी दी गई थी कि कौन सी क्लास के लिए कितने टीचर्स की भर्ती की जाएगी. 

ये है कुल पदों का ब्रेकअप

  • कक्षा 1–5: 3,847 पद
  • कक्षा 6–8: 8,563 पद
  • कक्षा 9–10: 3,877 पद
  • कक्षा 11–12: 16,101पद 
  • कुल पद : 32,388

पटना में अभ्यर्थियों का प्रदर्शन

टीआरई-4 भर्ती नोटिफिकेशन को लेकर छात्रों का इंतजार काफी लंबा हो चुका है, ऐसे में छात्र नेताओं ने पटना में प्रदर्शन बुलाया है. छात्र नेता दिलीप कुमार ने एक वीडियो जारी कर बताया कि, "पिछले दो सालों से टीआरई-4 विज्ञापन का इंतजार हो रहा है, बीपीएससी और शिक्षा विभाग की तरफ से झूठा आश्वासन दिया गया, लेकिन आज तक विज्ञापन जारी नहीं हुआ. शिक्षा मंत्री ने कहा था कि हर हाल में जुलाई में विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा, लेकिन अब पानी सिर से ऊपर जा चुका है और धैर्य की सीमा खत्म हो चुकी है. अब हम लोगों की मांग है कि या तो एकल परीक्षा के साथ नोटिफिकेशन जारी किया जाए, या फिर शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी इस्तीफा दें."

ये भी पढ़ें - JPSC से लेकर JSSC तक, झारखंड में कौन-कौन सी परीक्षाएं रद्द हो गईं?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BPSC TRE-4 Notification Date, TRE-4 Notification Kab Jari Hoga, TRE 4 Teacher Recruitment, Bihar Teacher Jobs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com