- इजरायल और हमास के बीच कतर के जरिए हुई थी डील
- इजरायल ने किया गाजा में कंट्रोल हासिल करने का दावा
- इजरायल ने गाजा के लोगों को दिया खान यूनिस इलाका छोड़ने का आदेश
इजरायल और फिलिस्तीनी संगठन हमास (Israel-Hamas War) की जंग के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) से मंगलवार (19 दिसंबर) को फोन पर बात की. इस दौरान पीएम मोदी ने नेतन्याहू से मानवीय सहायता, बातचीत और कूटनीति के जरिए इजरायल-हमास संघर्ष के समाधान की जरूरत दोहराई.
पीएम मोदी ने इजरायली समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू से कहा कि भारत अरब वर्ल्ड में जल्द अमन बहाली चाहता है. प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने बताया कि इजरायली पीएम नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री मोदी से टेलीफोन पर बात की. नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इजरायल-हमास संघर्ष में हाल के घटनाक्रमों के बारे में जानकारी दी. इस बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने समुद्री यातायात की सुरक्षा के संबंध में चिंताओं को भी साझा किया.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
"4 किलोमीटर लंबा नेटवर्क...", इजरायल ने हमास की सबसे बड़ी सुरंग का पता लगाने का किया दावा
पीएम मोदी ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा, ‘‘प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ चल रहे इजरायल-हमास संघर्ष पर विचारों का सार्थक आदान-प्रदान हुआ, जिसमें समुद्री यातायात की सुरक्षा पर साझा चिंताएं भी शामिल थीं.''
Had a productive exchange of views with PM @netanyahu on the ongoing Israel-Hamas conflict, including shared concerns on the safety of maritime traffic. Highlighted India's consistent stand in favour of early restoration of peace & stability in the region with continued…
— Narendra Modi (@narendramodi) December 19, 2023
पीएम मोदी ने कहा, "प्रभावितों के लिए निरंतर मानवीय सहायता के साथ क्षेत्र में शांति और स्थिरता की शीघ्र बहाली के पक्ष में भारत के निरंतर रुख पर प्रकाश डाला."
इस बातचीत के मायने इसलिए अहम हो जाते हैं, क्योंकि कुछ दिन पहले भारत ने इजरायल-हमास के बीच सीजफायर के पक्ष में वोट किया था. भारत का ये वोट एक लिहाज से इजरायल के खिलाफ था. क्योंकि इजरायल सीजफायर के पक्ष में नहीं है.
कब से चल रही जंग?
इजरायल और हमास के बीच 7 अक्टूबर से जंग चल रही है. हमास ने गाजा पट्टी से इजरायल की तरफ 5 हजार से ज्यादा रॉकेट दागे थे. इसके बाद जंग शुरू हुई. जंग में अब तक करीब 20,000 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई है. 19 लाख लोग विस्थापित हुए हैं. वहीं, इजरायल में 1200 लोगों की मौत हो गई है.
दक्षिणी गाजा को बनाया निशाना
इस बीच इजरायल ने मंगलवार को दक्षिणी गाजा को निशाना बनाते हुए हमले किए, जिसमें 28 फिलिस्तीन के लोगों की मौत हो गई. साथ ही इजरायल ने गाजा के उत्तरी हिस्से में एकमात्र संचालित अस्पताल पर भी छापेमारी की. यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है, जब इजरायली हमले में तीन बंधकों की मौत के बाद उस पर संघर्षविराम के लिए दबाव बढ़ रहा है. हालांकि, अमेरिका की तरफ से समर्थन बढ़ने के बाद इजरायल ने हमास के खिलाफ हमले तेज कर दिए हैं.
हमास ने बंधकों का वीडियो जारी किया, इजरायल ने 'बुजुर्गों के खिलाफ क्रूरता' करार दिया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं