फिलिस्तानी अथॉरिटी के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि इज़रायल की सेना के हमले में वेस्ट बैंक में पांच फिलिस्तीनियों की मौत हुई है. इजरायल की तरफ़ से नुर शम्स शरणार्थी शिविर पर हवाई हमला किया गया. इस हमले की जद में आए पांच लोगों को अस्पताल ले जाया गया. पहले तीन की मौत की ख़बर आई लेकिन बाद में दो और लोगों ने दम तोड़ दिया.
फिलिस्तीनी अथॉरिटी की तरफ़ से दी गई जानकारी के मुताबिक़ 7 अक्टूबर के बाद से वेस्ट बैंक में जारी हमलों में अब तक 290 फिलिस्तीनियों की मौत हो चुकी है. या तो इज़रायली सेना की तरफ़ से किए गए हमले या फिर इज़रायली सेटलर्स, जो वेस्ट बैंक में बसाए गए हैं, की तरफ़ से की गई हिंसा में फिलिस्तीनियों की मौत हुई है. फिलस्तीन का आरोप है कि इज़रायल की तरफ़ से आम नागरिकों को निशाना बनाया जा रहा है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
दूसरी तरफ़ इजरायल का दावा है कि हमले हमास से जुड़े सदस्यों को निशाना बनाकर किए जा रहे हैं. इस घटना के बारे में इज़रायल के सैन्य प्रवक्ता का कहना है कि आतंकवादियों के एक दल ने आईडीएफ़ को निशाना बनाकर गोली चलाई और विस्फोटक फेंके. इसके बाद जवाबी कार्रवाई में इज़रायल की तरफ़ से हवाई हमला किया गया जिसमें कम से कम चार आतंकवादी मारे गए. चार को ग़िरफ़्तार भी किया गया है.
सन 1967 में अरब इज़राइल जंग के बाद से ही वेस्ट बैंक पर इज़राइल का कब्ज़ा है. इज़रायल पर हमास के 7 अक्टूबर के आतंकी हमले के बाद से इज़रायल ग़ाज़ा के साथ-साथ वेस्ट बैंक में भी सैन्य कार्रवाई कर रहा है. हमास के हमले में 1200 इज़रायली मारे गए थे और 240 से अधिक को बंधक बनाकर ग़ाजा ले जाया गया था. दूसरी तरफ हमास के आंकड़ों के मुताबिक गाजा में इज़रायल के हमलों में अब तक 19 हज़ार लोगों की मौत हो चुकी है. हालांकि इज़रायल इसे बढ़ा चढ़ाकर पेश किया गया आंकड़ा बताता है और साथ में यह भी कहता है कि मारे गए लोगों में बड़ी तादाद हमास से जुड़े लोगों की है.
लेकिन ग़ाज़ा पर इज़रायल के हमलों में बड़ी तादाद में हो रही मौत के ख़िलाफ़ दुनिया के बड़े बड़े देश बोलने लगे हैं और इज़रायल पर युद्ध रोकने का दबाव बना रहे हैं. वेस्ट बैंक में हो रही मौत भी सबकी चिंता का विषय है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं