श्रीनगर शहर में मंगलवार को हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट और लश्कर-ए-तैयबा की शाखा द रेसिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने ली है. इन्होंने साथ ही चेतावनी भी दी है कि केंद्र को खुश करने के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस सहित अन्य स्थानीय प्रशासन का सहयोग करने वाले लोगों को इसी तरह के हमलों का सामना करना पड़ेगा. मंगलवार की घटना में आतंकियों को श्रीनगर के बीचोंबीच पुलिसकर्मियों को गोली मारते हुए देखा जा सकता है. इस वीडियो ने सुरक्षा तंत्र को बढ़ते खतरे के संकेत दे दिए हैं. इस वीडियो को आतंकियों ने हमले को अंजाम देने क बाद 'खास उद्देश्य' से जारी किया है. हमले में जहां एक पुलिस अधिकारी की मौत हुई थी वहीं दो अन्य घायल हुए थे.
मौके पर मौजूद एक अधिकारी ने बताया कि इस आतंकी हमले की ज़िम्मेदारी इस्लामिक स्टेट और TRF ने ली है. टीआरएफ, लश्कर ऐ तैयबा की एक शाखा है जो केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2019 में जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त किए जाने के बाद सामने आई है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर एनडीटीवी को बताया, "उन्होंने हमले को फिल्माने के लिए प्रोफेशन बॉडी कैमरे का इस्तेमाल किया और बाद में जिम्मेदारी लेते हुए वीडियो भी जारी किया." इस अधिकारी के अनुसार, "अब तक की जांच में यह बात सामने आई है कि हमले में तीन आतंकी शामिल थे. इनमें से दो मोटरसाइकल से आए और फायरिंग शुरू कर दी जिसे जारी किए गए वीडियो में देखा जा सकता है लेकिन AK राइफल की आवाज भी सुनाई पड़ रही है जो एक और आतंकी के मौजूद होने की ओर इशारा करती है." अधिकारी ने कहा कि ऐसी संभावना है कि तीसरा आतंकी एक अन्य मोटरसाइकल पर सवार था.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उन्होंने कहा कि श्रीनगर में 15 दिनों में आतंकियों की ओर से गोलीबारी की यह पहली घटना थी. अमरनाथ यात्रा शुरू होने के बाद यह पहला हमला था. इंटेलीजेंस इनपुट में ऐसे और हमले की आशंका जताई गई है. एक अधिकाीर ने बताया कि यह ऐसा तीसरा हमला था जिसमें आतंकियों ने बॉडी कैमरे का इस्तेमाल किया. इस साल का यह ऐसा पहला हमला है. इससे पहले वर्ष 2020 में बारामुला और 2021 में 2021 में ऐसा किया गया था. आंकड़ों के मुताबिक़ पिछले चार बरसों में तकरीबन 700 नौजवान अलग-अलग आतंकी संगठनों से जुड़े हैं. इस साल जून तक इनकी संख्या करीब 70 रही है. कश्मीर में बढ़ रही ऐसी घटनाओं ने सुरक्षाबलों की चिंता बढ़ा दी है. गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा, "ISIS हर तरह अपनी पकड़ बना रहा है और इसमें कश्मीर भी शामिल है. हाल ही घटनाएं भविष्य के लिहाज से चेतावनी साबित हो सकती हैं "
* ममता बनर्जी का 'पानी पुरी' पॉलिटिक्स, दार्जिलिंग में बच्चों-पर्यटकों को ऐसे लुभाया
* Sri Lanka में फिर से आपातकाल, Ranil Wickramasinghe बने कार्यकारी राष्ट्रपति, 10 बातें
* देश में कोविड-19 के 16,906 नए मामले, 45 की मौत; रिकवरी रेट 98.49 प्रतिशत
'दिल्ली : प्रदूषण सर्टिफिकेट नहीं होने पर लगेगा 10 हजार रुपये का चालान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं