विज्ञापन
This Article is From May 24, 2024

क्‍या पीएम मोदी की भविष्‍यवाणी की ओर बढ़ रहा शेयर बाजार...!

साल 2014 में जब केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार आई, उस समय सेंसेक्स 25,000 के स्‍तर पर था. लेकिन 2014 के बाद सेंसेक्स ने ऐसी स्‍पीड पकड़ी की आज ये 75 हजार के पार पहुंच गया है. ऐसा अनुमान है कि मोदी सरकार के तीसरी बार सत्‍ता में आने पर शेयर बाजार एक नया रिकॉर्ड बनाएगा.

क्‍या पीएम मोदी की भविष्‍यवाणी की ओर बढ़ रहा शेयर बाजार...!
2014 से 2024 तक 25 हजार से 75 हजार पहुंचा सेंसेक्‍स
नई दिल्‍ली:

भारतीय शेयर बाजार रिकॉर्ड स्‍तर पर पहुंच गया है. ऐसा लग रहा है कि शेयर बाजार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हाल ही में की गई भविष्‍यवाणी की ओर बढ़ रहा है. प्रधानमंत्री मोदी ने भविष्‍यवाणी की है कि लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आने के बाद शेयर बाजार सभी पिछले रिकॉर्ड तोड़ नए शिखर पर पहुंच जाएगा. ऐसा होता नजर भी आ रहा है. शुक्रवार को सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 75, 525.48 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा. वहीं, निफ्टी 23,000 के पार पहुंच गया. शेयर बाजार में यही तेजी देखने को मिली, तो लोकसभा चुनाव के परिणाम आने पर शेयर बाजार गुलजार हो जाएगा.  

PM मोदी की भविष्‍यवाणी... 

हाल ही में एनडीटीवी के एडिटर-इन-चीफ संजय पुगलिया को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में पीएम मोदी ने सरकार के विजन से लेकर चार जून के नतीजों के बाद भविष्य के भारत की तस्वीर पर खुलकर बात की थी. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा था, "अगर मैं इस पर कुछ कहूंगा तो कोई अर्थ निकाल लेगा कि मैं वोटर्स को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा हूं. हालांकि, हमारी सरकार ने मैक्सिमम इकोनॉमिक रिफॉर्म्स किए हैं. प्रो-आंत्रप्रेन्योरशिप पॉलिसीज हमारी इकोनॉमी को बहुत बल देती हैं. हमने 25 हजार से यात्रा शुरू की थी. आज 75 हजार पर पहुंचे हैं. जितने ज्यादा सामान्य नागरिक इस फील्ड में आते हैं, उतना इकोनॉमी को बड़ा बल मिलता है. मैं चाहता हूं कि हर नागरिक में रिस्क लेने की क्षमता थोड़ी बढ़नी चाहिए. यह बहुत जरूरी है. सोच-सोचकर कि क्या करूंगा, इससे बात बनती नहीं है. चार जून को लोकसभा चुनाव का नतीजा आएगा. आप हफ्ते भर में देखना कि भारत का स्टॉक मार्केट.. उनकी प्रोग्रामिंग करने वाले सारे थक जाएंगे."

2014 से 2024 तक 25 हजार से 75 हजार पहुंचा सेंसेक्‍स 

Latest and Breaking News on NDTV

साल 2014 में जब केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार आई, उस समय सेंसेक्स 25,000 के स्‍तर पर था. लेकिन 2014 के बाद सेंसेक्स ने ऐसी स्‍पीड पकड़ी की आज ये 75 हजार के पार पहुंच गया है. ऐसा अनुमान है कि मोदी सरकार के तीसरी बार सत्‍ता में आने पर शेयर बाजार एक नया रिकॉर्ड बनाएगा.

16 मई 2014शेयर बाजार ने 25,000 के स्तर को छुआ.
26 अप्रैल 2017सेंसेक्‍स ने 30,000 का स्तर पार किया. 
3 जून 2019शुरुआत में 40,000 के पार चला गया.
3 फरवरी 2021सेंसेक्‍स 50,000 के स्तर पर पहुंचा. 
24 सितंबर 2021शेयर बाजार  60 हजारी बना. 
14 दिसंबर 2023सेंसेक्‍स 70,000 के पार पहुंच गया.
9 अप्रैल 2024शेयर बाजार 75, 000 के पार पहुंच गया.

अभी क्‍यों रिकॉर्ड स्‍तर पर शेयर बाजार...?

भारतीय रिजर्व बैंक की तरफ से रिकॉर्ड लाभांश भुगतान की मंजूरी दिए जाने के बीच बृहस्पतिवार को बैंक, पेट्रोलियम एवं वाहन कंपनियों के शेयरों में जबर्दस्त लिवाली से स्थानीय शेयर बाजार के दोनों मानक सूचकांक अपने अबतक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए. बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों ही सूचकांकों ने 1.6 प्रतिशत से अधिक की छलांग लगाई और नए रिकॉर्ड के साथ बंद हुए. बीएसई के 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स ने 29 जनवरी के बाद की अपनी सबसे ऊंची छलांग लगाई और 1,196.98 अंक के लाभ के साथ यह 75,418.04 अंक के अपने अबतक के सबसे ऊंचे मुकाम पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय यह 1,278.85 अंक यानी 1.72 प्रतिशत बढ़कर 75,499.91 के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर भी गया.

ये भी पढ़ें :- गर्वनेंस में बदलाव के लिए पीएम मोदी का नया नजरिया कितना कारगर? एक्सपर्ट ने बताया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Share Market, Lok Sabha Elections 2024, PM Narendra Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com