विज्ञापन

Stock Market Crash: आज फिर धड़ाम से गिरा शेयर बाजार, सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा टूटा, जानें गिरावट की बड़ी वजहें

Indian Stock Market Today: आज सुबह जैसे ही ट्रेडिंग शुरू हुई, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बड़े गैप के साथ नीचे गिरे.

Stock Market Crash: आज फिर धड़ाम से गिरा शेयर बाजार, सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा टूटा, जानें गिरावट की बड़ी वजहें
Stock Market News Today: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स निफ्टी में भारी गिरावट देखी जा रही है.

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार कल यानी बुधवार की भारी गिरावट के बाद आज गुरुवार, 12 मार्च को भी  खुलते ही धड़ाम से गिरा.ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में आए भूचाल और युद्ध के हालातों ने शेयर बाजार में हाहाकार मचा दिया है. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान के साथ काफी नीचे ट्रेड कर रहे हैं.

बाजार खुलते ही सेंसेक्स-निफ्टी क्रैश

आज सुबह जैसे ही ट्रेडिंग शुरू हुई, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बड़े गैप के साथ नीचे गिरे.सुबह 9:17 बजे सेंसेक्स (Sensex) 983.86 अंक (1.28%) टूटकर 75,879.85 के स्तर पर आ गया.निफ्टी (Nifty 50) में भी 303.60 अंकों (1.27%) की भारी गिरावट देखी गई और यह 23,563.25 पर पहुंच गया.

कल भी डूबे थे निवेशकों के पैसे

बाजार में यह गिरावट आज से ही शुरू नहीं हुई है. कल यानी 11 मार्च को भी बाजार में 'ब्लैक वेडनेसडे' जैसा माहौल था.कल  बुधवार को की क्लोजिंग के दौरान सेंसेक्स 1,342 अंक और निफ्टी 394 अंक गिरकर बंद हुए थे. यानी लगातार दो दिनों से निवेशकों को भारी चपत लग रही है.

क्यों टूट रहा है बाजार? जानें गिरावट की 3 बड़ी वजहें 

1. कच्चे तेल की कीमतों में आग

ईरान युद्ध और समुद्री रास्तों (Strait of Hormuz) पर जहाजों पर हमलों की खबरों से कच्चे तेल के दाम अचानक 7% से ज्यादा उछल गए हैं. ब्रेंट क्रूड $99 के करीब पहुंच गया है. भारत जैसे तेल आयातक देश के लिए यह बहुत बुरी खबर है.

2.ग्लोबल मार्केट का बुरा हाल

सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के बाजारों में गिरावट है. जापान का Nikkei 1.6% गिर गया है, वहीं हॉन्गकॉन्ग, शंघाई और ताइवान के बाजार भी लाल निशान में हैं. अमेरिका के Nasdaq और S&P 500 फ्यूचर्स में भी बड़ी गिरावट देखी जा रही है. इसका असर भारतीय शेयर बाजार पर बी देखा जा रहा है.

3. महंगाई और ब्याज दरों का डर

तेल महंगा होने से महंगाई बढ़ने का खतरा पैदा हो गया है.कच्चा तेल महंगा होने से माल ढुलाई का खर्च बढ़ जाता है, जिससे फल-सब्जियों से लेकर घर की हर जरूरत का सामान महंगा होने लगता है.जब महंगाई बढ़ती है, तो उसे कंट्रोल करने के लिए बैंक ब्याज दरें बढ़ा देते हैं जिससे आने वाले समय में कर्ज और भी महंगा हो सकता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com