केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के साथ शिवसेना की तनातनी के बीच पार्टी सांसद संजय राउत ने रविवार को आश्चर्य जताया कि क्या भाजपा नेतृत्व उन लोगों का समर्थन कर रहा है, जो महाराष्ट्र के गौरव और स्वाभिमान का अपमान करते हैं. पार्टी के मुखपत्र ''सामना'' के कार्यकारी संपादक राउत ने अपने साप्ताहिक कॉलम में कहा कि भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के नेताओं देवेंद्र फडणवीस और चंद्रकांत पाटिल के अलावा, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह जैसे केंद्रीय नेताओं ने राणे को कथित तौर पर उन्हें अपना समर्थन देने के लिए फोन किया था. राउत ने पूछा, "अगर यह सच है तो यह महाराष्ट्र के स्वाभिमान और गौरव का अपमान है. महाराष्ट्र के गौरव और स्वाभिमान का अपमान करने वालों के समर्थन में दिल्ली क्यों खड़ी है?"
-
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
NDTV वर्ल्ड समिट में गोल्ड, क्रिप्टो, डिजिटल पेमेंट पर दिग्गजों के साथ चर्चा -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे की धुनों ने जीता दिल, शानदार अंदाज में शुरू हुआ NDTV वर्ल्ड समिट -
NDTV World Summit 2026: 9 साल की उम्र से म्यूजिक इंडस्ट्री में काम कर रही हैं मोहिनी डे, पिता थे पहले टीचर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज
गौरतलब है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को थप्पड़ मारने वाली टिप्पणी को लेकर भाजपा सांसद राणे को 24 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था. इस टिप्पणी के बाद शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने हिंसक विरोध प्रदर्शन किया था और कुछ शहरों में भाजपा के कार्यालयों में उन्होंने तोड़फोड़ की थी तथा राणे के समर्थकों से भिड़ गए थे. आलेख में राउत ने राणे और उनके बेटों- पूर्व सांसद नीलेश राणे और भाजपा विधायक नितेश राणे पर शिवसेना नेतृत्व के खिलाफ "अपमानजनक और असंसदीय" भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया. उन्होंने लिखा, "एक केंद्रीय मंत्री राज्य के मुख्यमंत्री को थप्पड़ मारने की बात करता है और भाजपा नेता असहाय होकर इधर-उधर देखते हैं."
राउत ने राणे की गिरफ्तारी को भाजपा नेताओं द्वारा कानूनी रूप से असंवैधानिक करार दिए जाने पर आश्चर्य व्यक्त किया. उन्होंने कहा, "किसी को भी प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री के पदों का अपमान करने का अधिकार नहीं है. राणे अक्सर यह अपराध करते रहे हैं. अगर किसी को लगता है कि इस संबंध में कार्रवाई करना अपराध है, तो यह संविधान का अपमान करने जैसा है." राउत ने कहा कि राणे के बेटों ने उनके पिता के राजनीतिक करियर को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है. उन्होंने कहा, फडणवीस और चंद्रकांत पाटिल (महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष) का भी राणे के बेटों के कारण समान हश्र होगा.
इस बीच, राणे ने ''जन आशीर्वाद यात्रा'' के तहत अपने गढ़ कंकावली में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया. उन्होंने अपने बेटों को निशाना बनाने के लिए राउत की आलोचना की और शिवसेना सांसद को व्यक्तिगत हमले करने से परहेज करने की हिदायत दी. एमएसएमई मंत्री ने कहा, "अगर यह जारी रहता है, तो मैं अपने समाचार पत्र ''प्रहार'' के माध्यम से लेखों की एक श्रृंखला शुरू करूंगा." उन्होंने अपने बेटों को प्यार और सम्मान देते हुए कहा, "वे अच्छी तरह से शिक्षित हैं और अच्छा व्यवहार कर रहे हैं." उन्होंने कहा कि इसके विपरीत राउत शिवसेना के पतन के लिए जिम्मेदार हैं. अपनी यात्रा की सफलता के बारे में बताते हुए राणे ने कहा कि उनका मंत्रालय उद्यमिता और रोजगार के अवसरों को विकसित करने पर ध्यान केंद्रित करेगा. उन्होंने कहा, "मैं कोंकण क्षेत्र, शेष महाराष्ट्र और पूरे देश के विकास पर ध्यान केंद्रित करूंगा."
महाराष्ट्र के गौरव का अपमान करने वालों के साथ है क्या भाजपा?, संजय राउत ने पूछा
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं