विज्ञापन

'दोस्त' ने ही गिरा दिए अमेरिका के 3 फाइटर जेट! कुवैती पायलट की एक चूक और आसमान से गिरे F-15

कमांड ने दावा किया, "सभी छह एयरक्रू सुरक्षित हैं और उनकी हालत स्थिर है.” बयान में आगे कहा गया है, “हम कुवैती डिफेंस फोर्स की कोशिशों और हमारे अभियान को मिल रही मदद के लिए उनके आभारी हैं.”

'दोस्त' ने ही गिरा दिए अमेरिका के 3 फाइटर जेट! कुवैती पायलट की एक चूक और आसमान से गिरे F-15
  • कुवैत में तीन अमेरिकी एफ-15ई स्ट्राइक ईगल विमान अनजाने में कुवैती एफ-18 हॉर्नेट द्वारा मार गिराए गए थे.
  • यूएस सेंट्रल कमांड ने फ्रेंडली फायर की पुष्टि करते हुए सभी छह एयरक्रू की सुरक्षित स्थिति बताई है.
  • विमान दुर्घटना की वजह दुश्मन की कार्रवाई नहीं बल्कि मित्र देश कुवैत की गलती को बताया गया है.

अमेरिका ने कुवैत में फ्रेंडली फायर हादसे की पुष्टि की है. यूएस मिलिट्री के अनुसार कुवैत ने गलती से तीन अमेरिकी एफ-15 लड़ाकू विमानों को मार गिराया था. कुवैत पहले ही इसकी पुष्टि कर चुका है. इससे पहले ईरान ने दावा किया था कि उसने अमेरिकी लड़ाकू विमान को मार गिराया है. एक वायरल वीडियो में विमान को गिरते और पायलट को बचकर पैराशूट से उतरते देखा गया था.

वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को कुवैत के ऊपर तीन अमेरिकी एफ-15ई स्ट्राइक ईगल विमानों के गिरने का कारण दुश्मन की कार्रवाई नहीं, बल्कि मित्र देश कुवैत के एक एफ-18 हॉर्नेट द्वारा की गई गलती थी. बताया जा रहा है कि कुवैती पायलट ने अनजाने में तीन मिसाइलें दाग दीं, जिससे ये अमेरिकी विमान क्रैश हो गए. हालांकि, राहत की बात यह रही कि विमानों के चालक दल पैराशूट की मदद से सुरक्षित निकलने में सफल रहे.

Latest and Breaking News on NDTV

इसके बाद कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि "अमेरिका के कई लड़ाकू विमान हादसे का शिकार हुए हैं." हालांकि इसकी वजह क्या रही या फिर किसने इन्हें मार गिराया, इसको लेकर कुछ बताया नहीं गया था.यूएस सेंट्रल कमांड ने एक बयान में कहा, “एपिक फ्यूरी को जवाब देने के इरादे से उड़ान भर रहे तीन यूएस-15ई स्ट्राइक ईगल कुवैत के ऊपर एक फ्रेंडली फायर का शिकार हो गए.”

सीईएनटीसीओएम का कहना है कि “एक्टिव लड़ाई के दौरान ईरानी एयरक्राफ्ट, बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन को निशाना बनाते समय यूएस एयर फोर्स के फाइटर जेट को कुवैती एयर डिफेंस ने गलती से मार गिराया.”

Latest and Breaking News on NDTV

कमांड ने दावा किया, "सभी छह एयरक्रू सुरक्षित हैं और उनकी हालत स्थिर है.” बयान में आगे कहा गया है, “हम कुवैती डिफेंस फोर्स की कोशिशों और हमारे अभियान को मिल रही मदद के लिए उनके आभारी हैं.”

इससे पहले कुवैती रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि सोमवार सुबह कई अमेरिकी मिलिट्री एयरक्राफ्ट क्रैश हुए, लेकिन क्रू पूरी तरह सुरक्षित है. उन्होंने बताया कि संबंधित अधिकारियों ने तुरंत सर्च और रेस्क्यू प्रोसेस शुरू किया. क्रू को बाहर निकाला गया और जरूरी मेडिकल केयर देने के लिए अस्पताल में ट्रांसफर किया गया. सबकी हालत स्थिर बनी हुई है. आधिकारिक प्रवक्ता ने आगे कहा कि अमेरिकी सेनाओं के साथ पूरा तालमेल बिठाकर हम काम कर रहे हैं. उन्होंने पुष्टि की कि संबंधित अधिकारी घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें :-  ईरान के अगले सुप्रीम लीडर को भी इजरायल ने दी हत्या की धमकी, पद संभालने के पहले ही खामेनेई के बेटे निशाने पर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
US-Israel War Against Iran, US Iran War, Ayatollah Ali Khamenei, Son Of Ayatollah Ali Khamenei, Mojtaba Hosseini Khamenei
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com