विज्ञापन
This Article is From Jun 30, 2022

IPS विवेक फलसनकर आज शाम 5 बजे लेंगे मुंबई के नये पुलिस आयुक्त पद की शपथ

अकोला (Akola) के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में अपना करियर शुरू करने वाले विवेक फनसलकर (Vivek Phansalkar) एसीबी के अतिरिक्त निदेशक के रूप में भी काम कर चुके हैं. फनसलकर को 2008 में ठाणे में सांप्रदायिक दंगों (Communal riots) को काबू करने के लिए भी जाना जाता है.

IPS विवेक फलसनकर आज शाम 5 बजे लेंगे मुंबई के नये पुलिस आयुक्त पद की शपथ
मुंबई:

आईपीएस विवेक फलसनकर आज शाम 5 बजे मुंबई के नये पुलिस आयुक्त के रूप में शपथ लेंगे. वर्तमान पुलिस आयुक्त संजय पांडे आज रिटायर हो रहे हैं. 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी विवेक फनसलकर को उद्धव सरकार ने बुधवार को मुंबई का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया था. साल 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी विवेक फनसलकर मुंबई पुलिस आयुक्त के रूप में नियुक्ति से पहले पुलिस आवास और कल्याण निगम के महानिदेशक और एमडी के पद पर काम कर रहे थे. 

पुलिस आयुक्त संजय पांडे का स्थान लेंगे फनसलकर
विवेक फनसलकर वर्तमान पुलिस आयुक्त संजय पांडे का स्थान लेंगे. फनसलकर ऐसे समय में पदभार संभालेंगे, जब राज्य राजनीतिक उथल-पुथल से गुजर रहा है. विवेक फनसलकर ने इससे पहले ठाणे के पुलिस आयुक्त और महाराष्ट्र एटीएस प्रमुख समेत अलग-अलग प्रमुख पदों पर महाराष्ट्र पुलिस में काम कर चुके हैं. 

ये भी पढ़ें: "हम आपको बताएंगे..." : बतौर CM वापसी की संभावनाओं पर बोले देवेंद्र फडणवीस

विवेक फनसलकर को 2008 में ठाणे में सांप्रदायिक दंगों को खत्म करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए भी जाना जाता है. अपने करियर के शुरुआती सालों में फनसलकर ने 1993 से 1995 तक पूर्व गवर्नर डॉ पीसी अलेक्जेंडर के एडीसी के रूप में काम किया था. 

अकोला से की थी करियर की शुरुआत
अकोला के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में अपना करियर शुरू करने वाले फनसलकर एसीबी के अतिरिक्त निदेशक के रूप में भी काम कर चुके हैं. वहीं करोड़ों रुपए के सिंचाई घोटाला मामले जैसे कई संवेदनशील मामलों में जांच की है. मुंबई में फनसलकर ने संयुक्त पुलिस आयुक्त, यातायात के साथ-साथ संयुक्त पुलिस आयुक्त, प्रशासन के रूप में काम किया है. उनको यातायात के बारे में अच्छी जानकारी है. 

ये भी पढ़ें: Weather Updates: दिल्ली में मॉनसून की आहट से बदला मौसम, कई जगहों पर बरसे बादल; जानें कब-कब होगी बारिश

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai Police Commissioner, Mumbai News, Maharashtra Police, Udhav Thackeray
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com