विज्ञापन

बधाई हो, आप IPS बन गए, सरकार के पत्र में शुभकामना के साथ क्‍या चेतावनी ल‍िखी होती है?

IPS Allocation Letter: UPSC 2025 में 389वीं रैंक हासिल करने वाले मनोज जीएस को IPS सेवा आवंटित हुई है. उन्होंने DoPT का सेवा आवंटन पत्र शेयर किया है. जानिए, IPS बनने के बाद सरकार उम्मीदवार को पत्र में क्या-क्या लिखती है. 

बधाई हो, आप IPS बन गए, सरकार के पत्र में शुभकामना के साथ क्‍या चेतावनी ल‍िखी होती है?
ips service allocation letter what government writes to upsc successful candidates 
IPS Manoj GS
  • यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 में 389वीं रैंक पाने वाले मनोज जीएस को भारतीय पुलिस सेवा आवंटित की गई है
  • सेवा आवंटन मेरिट सूची, पात्रता, आवेदन पत्र में वरीयता, रिक्ति और मेडिकल फिटनेस के आधार पर किया जाता है.
  • फाउंडेशन कोर्स IAS, IPS और अन्य ग्रुप ए सेवाओं के लिए अनिवार्य है,

ips service allocation letter: संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में सफलता के बाद अभ्यर्थियों के हाथ में सिर्फ रैंक नहीं आती, बल्कि केंद्र सरकार की ओर से एक औपचारिक पत्र भी पहुंचता है, जिसमें बताया जाता है कि उन्हें कौन सी सेवा आवंटित की गई है और आगे क्या प्रक्रिया होगी. UPSC 2025 में ऑल इंडिया 389वीं रैंक हासिल करने वाले मनोज जीएस ने रविवार, 29 नवंबर 2026 को सेवा आवंटन के मौके पर ऐसा ही एक पत्र सोशल मीडिया पर शेयर किया. भारतीय पुलिस सेवा आवंटित होने के बाद भेजे गए इस पत्र से पता चलता है कि सरकार सफल उम्मीदवारों को आखिर क्या संदेश देती है. 

मनोज जीएस ने इंजीनियरिंग के बाद चुना UPSC का रास्ता

कर्नाटक के हासन जिले के सकलेशपुर के रहने वाले मनोज जीएस ने NITK सूरतकल से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है. वर्ष 2023 में पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने नौकरी के अवसरों के बजाय सिविल सेवा की तैयारी को चुना. UPSC 2025 में 389वीं रैंक हासिल करने के बाद अब उन्हें भारतीय पुलिस सेवा आवंटित की गई है. मनोज जीएस एनसीसी में हुआ करते थे और एनसीसी से व‍िदाई समारोह में कहा था क‍ि वे एक द‍िन खाकी वापस जरूर पहनेंगे. अब उनका यह सपना आईपीएस के रूप में सच हो गया.   

यह भी पढ़ें | IPS बनते ही भावुक हुए मनोज जीएस, खाकी पहनने की भविष्यवाणी हुई सच, NCC में किया वादा निभाया

Latest and Breaking News on NDTV

आईपीएस मनोज जीएस को मिले पत्र में क्‍या ल‍िखा?  

नई द‍िल्‍ली से केंद्र सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग की ओर से भेजे गए पत्र में कई बातों का उल्‍लेख है. 

रैंक 389
आईपीएस
मनोज जी.एस.

विषयः सिविल सेवा परीक्षा, 2025 - सफल अभ्यर्थियों को सेवा आवंटन के संबंध में सूचना.

महोदय,

सिविल सर्विस परीक्षा, 2025 में आपकी सफलता के लिए बधाई!

मुझे यह कहने का निर्देश हुआ है कि आपको सिविल सेवा परीक्षा, 2025 के आधार पर भारतीय पुलिस सेवा में आवंटित किया गया है. आवंटन मेरिट सूची में आपके रैंक, पात्रता, विस्तृत आवेदन पत्र (डीएएफ) में आपके द्वारा व्यक्त की गई विभिन्न भाग लेने वाली सेवाओं के लिए वरीयता, रिक्ति की उपलब्धता और मेडिकल फिटनेस के आधार पर किया गया है.

टिप्पणी:

(i) सर्विस एलोकेशन के बाकी नियमों और शर्तों के लिए कृपया सर्विस एलोकेशन लिस्ट के फुटनोट को देखें.

2. फाउंडेशन कोर्स प्रोबेशनरी ट्रेनिंग का एक ज़रूरी हिस्सा है और यह IAS/IPS और ग्रुप 'A' सर्विसेज़ के लिए आम है, जिनकी भर्ती सिविल सर्विसेज़ एग्जामिनेशन (CSE) के आधार पर की जाती है. अगले फाउंडेशन कोर्स के बारे में इंस्ट्रक्शन आपको इस डिपार्टमेंट के ट्रेनिंग डिवीज़न द्वारा अलग से बताए जाएंगे. फाउंडेशन कोर्स के लिए नोडल ऑफिसर डिप्टी सेक्रेटरी / डायरेक्टर (ट्रेनिंग), ट्रेनिंग डिवीज़न, DoPT हैं. नोडल ऑफिसर की कॉन्टैक्ट डिटेल्स इस तरह हैं: टेलीफोन नंबर 011-26107960, ई-मेल ID: acaddesk-dopt@gov.in.

3. अपॉइंटमेंट का फॉर्मल ऑफर आपको संबंधित सर्विस की कैडर कंट्रोलिंग अथॉरिटी (CCA), यानी मिनिस्ट्री ऑफ़ होम अफेयर्स, [संजीव कुमार, US (IPS-IV), रूम नंबर 34020, कर्तव्य भवन 3 (CCS 3), जनपथ रोड, नई दिल्ली] द्वारा भेजा जाएगा. आपके मामले में, यह कैरेक्टर और पिछली जानकारी के वेरिफिकेशन के साथ-साथ EWS/OBC/SC/ST/PwBD (जहां भी मौजूदा नियमों के अनुसार लागू हो) के तहत रिजर्वेशन के लिए क्लेम(स) के वेरिफिकेशन के अधीन होगा. संबंधित कैडर कंट्रोलिंग अथॉरिटी भी अपने लेवल पर इसके वेरिफिकेशन के लिए ज़रूरी कार्रवाई करेगी.

4. कैंडिडेट्स को यह ध्यान रखना चाहिए कि अगर किसी भी स्टेज पर यह पाया जाता है कि कैंडिडेट का सर्टिफिकेट नकली है, या उसने CSE के दौरान गलत जानकारी दी है, तो उसके खिलाफ संबंधित एक्ट/नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी, जिसके तहत ऐसी सज़ा हो सकती है जो अब उसकी अपॉइंटमेंट खत्म करने तक हो सकती है. ऐसी कार्रवाई का ऐसे मामलों में होने वाली किसी भी दूसरी सज़ा पर कोई असर नहीं पड़ेगा.   

यह भी पढ़ें | UPSC 2025 सर्विस कैडर अलॉट, अनन्या शर्मा ने IAS छोड़ चुनी IFS, टॉपर अनुज अग्निहोत्री क्या बने?

ips service allocation letter

इसलिए खास है यह पत्र

UPSC के लाखों अभ्यर्थी अंतिम परिणाम के बाद IAS, IPS या अन्य सेवाओं के आवंटन का इंतजार करते हैं. हालांकि सेवा आवंटन पत्र सार्वजनिक रूप से कम ही देखने को मिलता है. मनोज जीएस द्वारा साझा किया गया पत्र इस प्रक्रिया की झलक देता है और बताता है कि देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता के बाद सरकार उम्मीदवारों से पहली औपचारिक बातचीत किस तरह करती है.  

यह भी पढ़ें | गांव की बेटी कोमल मावी बनी IPS, सर्विस अलॉटमेंट के बाद छलके जज्बात, 2 बार क्रैक की UPSC 

यह भी पढ़ें | IPS अंशिका वर्मा पहुंचीं ससुराल, दिखा पारंपरिक अंदाज, पति केके बिश्नोई के साथ भव्‍य स्‍वागत 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IPS, UPSC, India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com