- कोमल मावी ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा दो बार पास कर पहले IRS और फिर IPS अधिकारी बनकर सफलता हासिल की
- उन्होंने यूपीएससी 2025 में 314वीं रैंक प्राप्त कर भारतीय पुलिस सेवा में चयनित होकर अपना सपना पूरा किया
- कोमल मावी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के अफजलपुर गांव की रहने वाली हैं
IPS Komal Mavi Success Story: आखिरकार, IPS कोमल मावी! इस पल का बहुत लंबे समय से इंतजार था और अब जब यह आ गया है तो यकीन ही नहीं हो रहा. शब्दों में बयां नहीं कर सकती कि मैं कितनी आभारी हूं... यह जज्बात कोमल मावी के हैं, जिन्हें उन्होंने यूपीएससी सर्विस अलॉटमेंट सूची में अपने नाम देखने के बाद इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए शेयर किए हैं. कोमल ने उत्तर प्रदेश के एक गांव से भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी बनने तक का प्रेरणादायक सफर तय किया है. आईपीएस बनते ही कोमल मावी भावुक हो गईं और अब सोशल मीडिया पर उनकी सक्सेस स्टोरी वायरल हो रही है.

पहले IRS, अब IPS बनीं कोमल मावी, सर्विस अलॉटमेंट के बाद लिखा- यकीन नहीं हो रहा.

कोमल मावी बनी IPS, कैडर अलॉटमेंट के बाद हुईं भावुक, लगातार 2 बार पास की UPS
कोमल मावी पहले बनीं IRS, अब मिली IPS
भारतीय पुलिस सेवा की 2026 बैच की महिला आईपीएस अधिकारी कोमल मावी उन चुनिंदा प्रतिभाओं में शामिल हैं, जिन्होंने लगातार दो बार संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा पास की है. पहले प्रयास में उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 में अखिल भारतीय स्तर पर 661वीं रैंक हासिल की थी. इस रैंक के आधार पर उनका चयन भारतीय राजस्व सेवा में हुआ था. हालांकि उनका लक्ष्य इससे बड़ा था. उन्होंने तैयारी जारी रखी और दूसरी बार यूपीएससी 2025 में शामिल हुईं. इस बार उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 314वीं रैंक हासिल की और भारतीय पुलिस सेवा में चयनित होकर अपना सपना साकार कर लिया.
यह भी पढ़ें | UPSC 2025 सर्विस कैडर अलॉट, अनन्या शर्मा ने IAS छोड़ चुनी IFS, टॉपर अनुज अग्निहोत्री क्या बने?

IPS कोमल मावी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के लोनी क्षेत्र स्थित अफजलपुर गांव की रहने वाली हैं.
आईपीएस कोमल मावी कौन हैं?
कोमल मावी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के लोनी क्षेत्र स्थित अफजलपुर गांव की रहने वाली हैं. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज से बीएससी ऑनर्स (केमिस्ट्री) की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद उच्च शिक्षा के लिए आईआईटी दिल्ली का रुख किया. आईआईटी दिल्ली में पीएचडी करने के दौरान ही उन्होंने यूपीएससी की तैयारी शुरू की और सफलता हासिल की. कोमल को यूपीएससी 2024 में कुल 924 अंक प्राप्त हुए थे, जबकि यूपीएससी 2025 में उनके कुल अंक बढ़कर 970 हो गए. यही सुधार उनकी बेहतर रैंक और आईपीएस सेवा तक पहुंचने का आधार बना.
यह भी पढ़ें | बिहार की मोनिका श्रीवास्तव ने चुना जीवनसाथी, सगाई की तस्वीरें चर्चा में, UPSC में पाई AIR-16

'यकीन नहीं हो रहा...' IPS बनते ही भावुक हुईं कोमल मावी, पोस्ट में बयां किया संघर्ष
भावुक इंस्टाग्राम पोस्ट हुई वायरल
भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी बनने के बाद कोमल मावी ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट साझा की. उन्होंने यूपीएससी 2025 के कैडर आवंटन की पीडीएफ की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, “IPS it is!” अपने अनुभव शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि इस पल का वह लंबे समय से इंतजार कर रही थीं और अब इसे सच होते देखना किसी सपने जैसा लग रहा है. उन्होंने अपनी सफलता के लिए सभी शुभचिंतकों, शिक्षकों, परिवार और सहयोगियों का आभार भी जताया. कोमल ने अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल में भी बदलाव किया है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम बायो में “IPS 26” जोड़ लिया है. उनकी इस उपलब्धि पर सोशल मीडिया पर बधाइयों और शुभकामनाओं का तांता लगा हुआ है.
यह भी पढ़ें | Blinkit की जॉब छोड़ IPS बनीं अनुष्ठा कालिया, इस Gen Z से पाक हथियार तस्कर भी खाते खौफ

यूपी के गांव अफजलपुर की बेटी कोमल मावी बनी IPS, दूसरी बार UPSC क्रैक कर पूरा किया सपना
(सभी फोटो- Koaml Mavi Instagram)
UPSC सिविल सेवा 2025 के सफल अभ्यर्थियों को सर्विस आवंटन
रैंक 1: अनुज अग्निहोत्री (आईएएस)
रैंक 2: राजेश्वरी सुवे एम (आईएएस)
रैंक 3: आकांक्षा ढुल (आईएएस)
रैंक 4: राघव झुनझुनवाला (आईएएस)
रैंक 5: ईशान भटनागर (आईएएस)
रैंक 6: ज़िनिया अरोड़ा (आईएएस)
रैंक 7: ए आर राजा मोइदीन (आईएएस)
रैंक 8: पक्षल सेक्रेटरी (आईएएस)
रैंक 9: आस्था जैन (आईएएस)
रैंक 10: उज्ज्वल प्रियंक (आईएएस)
रैंक 11: यशस्वी राज वर्धन (आईएएस)
रैंक 12: अक्षित भारद्वाज (आईएएस)
रैंक 13: अनन्या शर्मा (आईएफएस)
रैंक 14: सुरभी यादव (आईएएस)
रैंक 15: सिमरनदीप कौर (आईएएस)
रैंक 16: मोनिका श्रीवास्तव (आईएएस)
रैंक 17: चितवन जैन (आईएएस)
रैंक 18: श्रुति आर (आईएएस)
रैंक 19: निसार दिशांत अमृतलाल (आईएएस)
रैंक 20: रवि राज (आईएएस)
रैंक 21: शुभम सिंह (आईएएस)
रैंक 22: गीतिका अरोड़ा (आईएएस)
रैंक 23: जीनू श्री जसंवत चंद्रा (आईएएस)
रैंक 24: इफ्रा शम्स अंसारी (आईएएस)
रैंक 25: भाविका चोपड़ा (आईएएस)
रैंक 26: इशिता शर्मा (आईएएस)
रैंक 27: विकास (आईएएस)
रैंक 28: प्राची हनी (आईएएस)
रैंक 29: नबिया परवेज (आईएएस)
रैंक 30: निकिता वर्मा (आईएएस)
रैंक 31: आर्यन यादव (आईएएस)
रैंक 32: उत्कर्ष (आईएएस)
रैंक 33: मयंक पुरोहित (आईएएस)
सूची की पूरी पीडीएफ यहां क्लिक करके देखें
यह भी पढ़ें | IPS अंशिका वर्मा पहुंचीं ससुराल, दिखा पारंपरिक अंदाज, पति केके बिश्नोई के साथ भव्य स्वागत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं