विज्ञापन

IAS गोविंद जायसवाल को जम्मू-कश्मीर में बड़ी जिम्मेदारी, प‍िता चलाते थे र‍िक्‍शा, अब पत्‍नी भी IPS

रिक्शा चालक के बेटे से आईएएस बनने तक का प्रेरक सफर तय करने वाले गोविंद जायसवाल को जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है. 2006 यूपीएससी में 48वीं रैंक हासिल करने वाले इस अधिकारी को अमरनाथ श्राइन बोर्ड के CEO का अतिरिक्त प्रभार भी मिला है.

IAS गोविंद जायसवाल को जम्मू-कश्मीर में बड़ी जिम्मेदारी, प‍िता चलाते थे र‍िक्‍शा, अब पत्‍नी भी IPS
IAS गोविंद जायसवाल जम्‍मू-कश्‍मीर LG के प्रधान सचिव नियुक्‍त, कभी प‍िता यूपी के वाराणासी में चलाते थे र‍िक्‍शा.
  • जम्मू-कश्मीर सरकार ने आईएएस गोविंद जायसवाल को उपराज्यपाल के प्रधान सचिव पद पर नियुक्त किया है.
  • गोविंद जायसवाल को उनके प‍िता ने यूपी के वारणासी में र‍िक्‍शा चलाकर पढ़ाया था.
  • गोविंद जायसवाल ने सिविल सेवा परीक्षा 2006 में अखिल भारतीय स्तर पर 48 वीं रैंक प्राप्त की थी.

IAS Govind Jaiswal: आईएएस अधिकारी गोविंद जायसवाल को जम्मू-कश्मीर सरकार ने उपराज्यपाल का प्रधान सचिव नियुक्त किया है. जायसवाल यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने वालों के लिए सबसे बड़ी प्रेरणाओं में से एक हैं. रिक्शा चालक नारायण जायसवाल के बेटे होते हुए गोविंद जायसवाल आईएएस बनकर पूरे देश में चर्चा का विषय बने थे. गोविंद जायसवाल उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं. वर्तमान में वह AGMUT कैडर में वर्ष 2007 बैच के आईएएस अधिकारी के रूप में सेवाएं दे रहे हैं. 

ias govind jaiswal appointed principal secretary

ias govind jaiswal appointed principal secretary

बता दें कि 15 अक्टूबर 2026 को जम्मू-कश्मीर सरकार ने प्रशासनिक हित में आईएएस अधिकारी गोविंद जायसवाल के तबादले एवं पदस्थापन का आदेश जारी किया. सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, वर्तमान में समायोजन आदेशों की प्रतीक्षा कर रहे गोविंद जायसवाल को उपराज्यपाल के प्रधान सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है. उन्हें श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है.  

यह भी पढ़ें- DSP मुबीना अख्तर नाग बनीं मिसाल, जिस गांव में बिजली तक नहीं थी, वहां ब‍िना कोच‍िंग रचा इत‍िहास

ias govind jaiswal

आईएएस गोव‍िंद जायसवाल की वर्तमान पोस्टिंग.

गोविंद जायसवाल की यूपीएससी रैंक व पर‍िवार

गोविंद जायसवाल का जन्म 8 अगस्त 1983 को वाराणसी (बनारस) में हुआ था. उन्होंने मैथ्स में बीएससी की डिग्री प्राप्त की. संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2006 में उन्होंने अखिल भारतीय स्तर पर 48वीं रैंक हासिल की थी. इसके बाद वह AGMUT कैडर में आईएएस अधिकारी बने. एक समय ऐसा भी था, जब गोविंद जायसवाल का परिवार वाराणसी के अलईपुरा इलाके में किराए के मकान में रहता था.

गरीबी से लड़कर पहले प्रयास में यूपीएससी क्रैक की. वो भी ह‍िंदी माध्‍यम से. यूपीएससी सीएसई 2006 में इनका वैकल्पिक विषय  दर्शनशास्त्र और इतिहास था. गोविंद जायसवाल की पत्नी चंदना चौधरी आईपीएस अधिकारी हैं. यह दोनों की अरेंज्‍ड मैर‍िज थी.  गोविंद जायसवाल के तीन बहनें निर्मला, ममता, गीता हैं. बेटे गोव‍िंद के यूपीएससी पास करने के बाद  नारायण जायसवाल ने बताया था क‍ि गोव‍िंद जब सातवीं कक्षा में था तब उनके पास 35 रिक्शे हुआ करते थे, जिन्हें वे किराए पर चलवाते थे. पत्नी इंदु को ब्रेन हेमरेज हो जाने के कारण 20 से ज्‍यादा र‍िक्‍शे बेचकर उसका इलाज करवाया. 

यह भी पढ़ें- IAS अतहर आमिर खान की विदाई पर छलके जज्बात, UPSC टॉपर से न्‍यू ज्‍वान‍िंग तक की कहानी 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com