विज्ञापन
This Article is From May 21, 2017

आईपीएल सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़, सात गिरफ्तार

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के अशोक विहार में एक रेस्तरां-बार से हो रहा था गिरोह का संचालन

आईपीएल सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़, सात गिरफ्तार
प्रतीकात्मक फोटो.
नई दिल्ली: राजधानी में पुलिस ने कोलकाता नाइटराइडर्स और मुंबई इंडियन्स के बीच शुक्रवार को खेले गए आईपीएल क्वालीफायर मैच के दौरान ऑनलाइन सट्टेबाजी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करने का दावा किया है. इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस ने बताया कि उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के अशोक विहार के एक रेस्तरां-बार से कथित तौर पर गिरोह का संचालन किया जा रहा था. पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पश्चिम) मिलिंद महादेव दुंबेरे ने बताया कि सट्टेबाजी कर रहे छह बुकी और रेस्तरां के प्रबंधक को गिरफ्तार किया गया है.
(इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Betting In IPL Match, Gang Busted, IPL, Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com