केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने वर्ष 2019 में हुए आईपीएल को लेकर सनसनीखेज खुलासा किया है. केंद्रीय जांच एजेंसी ने कहा है कि IPL 2019 में सट्टेबाजी के नेटवर्क ने पाकिस्तान से मिली सूचनाओं के आधार पर मैचों को प्रभावित किया. सीबीआई ने इसको लेकर केस दर्ज किया है. अधिकारियों का कहना है कि सीबीआई ने कथित तौर पर मैच फिक्सिंग और सट्टेबाजी के इस मामले में तीन लोगों पर केस दर्ज किया है. आईपीएल 2019 में मुंबई ने फाइनल में 1 रन से चेन्नई सुपरकिंग्स पर रोमांचक जीत दर्ज की थी. आईपीएल सटट्टेबाजी में पाकिस्तान के लिंक्स के चलते सीबीआई ने दो एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
CBI books three persons for alleged match-fixing and betting in Indian Premier League T-20 cricket tournament: Officials
— Press Trust of India (@PTI_News) May 14, 2022
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
सीबीआई की FIR के मुताबिक सोर्स बेस्ड जानकारी के आधार पर ये FIR दर्ज की गई है.जिसमे संदिग्ध आरोपियों के नाम लिखे गए है. सज्जन सिंह जोधपुर राजस्थान,प्रभु मीना जयपुर राजस्थान,राम अवतार जयपुर राजस्थान,अमित शर्मा जयपुर राजस्थान, अज्ञात पाइवेट सर्वेट,अज्ञात पब्लिक सर्वेट ,एक अन्य पाकिस्तानी संदिग्ध. सीबीआई के मुताबिक उन्हें सूचना मिली की आईपीएल में बेटिंग का एक बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है जिसमे कुछ पाकिस्तानी बुकी शामिल है. जिन्होंने बेटिंग करने के लिए कई फर्जी ID KYC के जरिये बैंक AC भी खोल रखे है. विदेशों में बैठे लोग बैटिंग रैकेट का जरिये हवाला ट्रांसजेंकशन भी कर रहे है. FIR में दर्ज नाम बेटिंग नेटवर्किंग का बड़ा हिस्सा है.
सीबीआई का कहना है कि कुछ खास व्यक्तियों के एक नेटवर्क के बारे में पता चला है, जो दिल्ली में वर्ष 2019 में आयोजित आईपीएल के दौरान क्रिकेट सट्टेबाजी में शामिल थे. यह नेटवर्क पाकिस्तान से मिले इनपुट के आधार पर मैचों के नतीजों को प्रभावित करता था.
उल्लेखनीय है कि आईपीएल में सट्टेबाजी और मैच फिक्सिंग को लेकर आरोप काफी लंबे समय से लगते रहे हैं. मैच फिक्सिंग और सट्टेबाजी से जुड़ी गतिविधियों के आरोपों के चलते जस्टिस लोढ़ा कमेटी ने चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रायल्स पर दो साल का बैन भी लगाया था. यह प्रतिबंध वर्ष 2016 और 2017 में प्रभावी रहा. राजस्थान रायल्स के राज कुंद्रा और सीएसके के गुरुनाथ मयप्पन को बीसीसीआई द्वारा आयोजित सभी मैचों के लिए आजीवन प्रतिबंधित कर दिया गया था.
ये भी पढ़ें-
- "मेरा दिल तोड़ दिया" : पंजाब के पूर्व कांग्रेस प्रमुख सुनील जाखड़ ने पार्टी को कहा 'गुडबाय
- दिल्ली : मुंडका अग्निकांड में 27 की मौत, CM केजरीवाल ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश, मुआवजे का भी ऐलान- 10 बड़ी बातें
- त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देव ने दिया इस्तीफा, गवर्नर को सौंपा त्यागपत्र : PTI
Video : ताजमहल के सर्वे की याचिका हाईकोर्ट ने खारिज की
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं