विज्ञापन

मैच में दुश्मनी, लेकिन किराए में दोस्ती! UK में भारतीय-पाकिस्तानी रूममेट्स का मजेदार Video वायरल

UK में साथ रहने वाले भारतीय और पाकिस्तानी रूममेट्स का मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है. भारत की जीत के बाद हुई हल्की नोकझोंक ने सोशल मीडिया पर दोस्ती और सकारात्मक रिश्तों की मिसाल पेश की.

मैच में दुश्मनी, लेकिन किराए में दोस्ती! UK में भारतीय-पाकिस्तानी रूममेट्स का मजेदार Video वायरल
UK में भारतीय-पाकिस्तानी रूममेट्स का मजेदार वीडियो वायरल

भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबला हमेशा रोमांच और भावनाओं से भरा होता है. लेकिन UK से सामने आया एक वीडियो इस प्रतिद्वंद्विता का हल्का और दोस्ताना पहलू दिखा रहा है. भारतीय और पाकिस्तानी रूममेट्स की मजेदार नोकझोंक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है.

भारत की जीत के बाद शुरू हुई मजेदार नोकझोंक

वायरल वीडियो में पाकिस्तानी ट्रेनी एयरक्राफ्ट इंजीनियर अली रज़ा किचन में आराम से रोटियां बना रहे होते हैं. तभी उनके भारतीय रूममेट और गायक यूसुफ सुलेमानी भारत की जीत का जश्न मनाते हुए अंदर आते हैं. यूसुफ मजाकिया अंदाज में 'साहिबज़ादा फरहान' कहते हुए हंसने लगते हैं, जो मैच में बिना रन बनाए आउट होने वाले पाकिस्तानी बल्लेबाज पर एक हल्का-फुल्का तंज था. थोड़ा परेशान लेकिन मुस्कुराते हुए अली कैमरे की ओर देखकर कहते हैं, देख रहे हैं आप लोग? पाकिस्तान की हार के बाद भारतीय के साथ रहने की यही समस्या है. वीडियो को कैप्शन दिया गया- मैच में अलग, किराए में एक.

देखें Video:

सोशल मीडिया पर मिली जमकर सराहना

इस वीडियो को लोगों ने दोस्ती और सकारात्मक रिश्तों की मिसाल बताया. कई यूजर्स ने कहा, कि यह क्लिप दिखाती है कि रोजमर्रा की जिंदगी और साथ रहने की मजबूरियां देशों की सीमाओं से ऊपर होती हैं. एक यूजर ने लिखा, अगर राजनीति और कट्टरता हट जाए, तो रिश्ते और भी बेहतर हो सकते हैं. दूसरे ने कमेंट किया, बहुत प्यारा वीडियो… भारत से प्यार. वहीं, कुछ लोगों ने अली की रोटी बनाने की स्किल की भी तारीफ की. कई यूजर्स ने इस मजाक को 'नॉन-टॉक्सिक ह्यूमर' बताते हुए इसकी सादगी और दोस्ती की भावना की सराहना की.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: बेंगलुरु में पहले ही हफ्ते में खर्च हो गई इतनी रकम, उड़ गए शख्स के होश, बोला- इस शहर में रहना आसान नहीं !

भारतीय ट्रेन में सफर के दौरान विदेशी यात्री ने देख ली ऐसी चीज! जो कभी सोचा नहीं था, वायरल हुआ रिएक्शन

टीचर की नौकरी छोड़ शुरू किया ताबूत का बिजनेस, अब सालाना कमा रही है 50 करोड़ रुपये से ज्यादा

लेखक के बारे में
img
संज्ञा सिंह
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Pakistan Roommates Viral Video, India Vs Pakistan T20 2026, Indian Pakistani Friendship Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com