विज्ञापन

उपराष्ट्रपति ने शशि थरूर की नई किताब का विमोचन किया, बोले– श्री नारायण गुरु की वजह से है केरल में सनातन धर्म

इस मौके पर उपराष्ट्रपति ने शशि थरूर की खूब प्रशंसा की और कहा कि कई हिंदू संत और दार्शनिकों के योगदान को अंतराष्ट्रीय भाषाओं व्यवस्थित तरीके से नहीं सहेजा जा सका है. इस लिहाज से थरूर ने बेहद शानदार काम किया है.

उपराष्ट्रपति ने शशि थरूर की नई किताब का विमोचन किया, बोले– श्री नारायण गुरु की वजह से है केरल में सनातन धर्म
शशि थरूर की नई किताब
NDTV
  • उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर की श्री नारायण गुरु पर नई किताब का विमोचन किया
  • श्री नारायण गुरु ने जातीय भेदभाव के समय एकता और समानता का आध्यात्मिक संदेश दिया था
  • थरूर की किताब ने हिंदू संतों के योगदान को वैश्विक स्तर पर संरक्षित और प्रचारित करने में अहम भूमिका निभाई
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

केरल के महान समाज सुधारक संत श्री नारायण गुरु के जीवन पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर की नई किताब का देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने विमोचन किया. थरूर की किताब “हिंदू धर्म को पुनर्परिभाषित करने वाले संत: श्री नारायण गुरु का जीवन, पाठ और विरासत” के विमोचन के मौके पर उपराष्ट्रपति ने कहा कि श्री नारायण गुरु ऐसे समय में आध्यात्मिक मार्गदर्शक के रूप में उभरे जब समाज में जातीय विभाजन और भेदभाव की जड़े बेहद गहरी थीं. उनका एक जाति, एक धर्म, एक ईश्वर का अमर आध्यात्मिक संदेश वैश्विक बंधुत्व और समानता के लिए एक क्रांतिकारी आह्वान था. उन्होंने कहा कि श्री नारायण गुरु की वजह से ही आज केरल में सनातन धर्म अस्तित्व में है. 

Latest and Breaking News on NDTV

इस मौके पर उपराष्ट्रपति ने शशि थरूर की खूब प्रशंसा की और कहा कि कई हिंदू संत और दार्शनिकों के योगदान को अंतराष्ट्रीय भाषाओं व्यवस्थित तरीके से नहीं सहेजा जा सका है. इस लिहाज से थरूर ने बेहद शानदार काम किया है. इससे हमारी धरोहर दुनिया भर में पहुंचेगी. उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद थरूर ने प्रभावी रूप से पूरी दुनिया में आंतकवाद के ख़िलाफ़ भारत का संदेश पहुंचाया. 

नए नियमों के तहत उपराष्ट्रपति के कार्यक्रम की शुरुआत और अंत में पूरा वंदे मातरम और फिर राष्ट्रगान गाया गया. उपराष्ट्रपति ने ख़ास तौर पर इस बात का जिक्र करते हुए तारीफ़ की कि थरूर वंदे मातरम गा रहे थे.उन्नीसवीं सदी में जन्मे केरल के महान संत और समाज सुधारक श्री नारायण गुरु पर अपनी किताब को लेकर थरूर ने कहा कि इसकी प्रेरणा इस वजह से आई कि केरल के बाहर के लोग उनके बारे में ज़्यादा नहीं जानते हैं. 

केरल में कुछ दिनों में ही विधानसभा के चुनाव होने हैं. ऐसे में किताब की टाइमिंग महत्वपूर्ण है. अहम बात यह भी रही कि कार्यक्रम में कांग्रेस का कोई प्रमुख नेता या केरल से थरूर के साथी सांसद मौजूद नहीं थे. हाल में ही राहुल गांधी के साथ हुई बैठक के बाद थरूर को केरल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने कैंपेन कमिटी का सह प्रमुख बनाया गया है. 

यह भी पढ़ें: दिल को खुश रखने के लिए ‘गालिब' खयाल अच्छा है... लोकसभा में दिखा थरूर का शायराना अंदाज, गिनाईं बजट की कमियां

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com