विज्ञापन

अंबाला में पकड़े गए संद‍िग्ध आतंकी से राजस्‍थान में पूछताछ पूरी, अब स्‍लीपर सेल के दावे की जांच जारी 

हरियाणा एसटीएफ बेहद सीक्रेट तरीके से एक संदिग्‍ध आतंकी को लेकर हनुमानगढ़ आई थी. उससे पूछताछ करके वापस अंबाला लेकर चली गई. 

अंबाला में पकड़े गए संद‍िग्ध आतंकी से राजस्‍थान में पूछताछ पूरी, अब स्‍लीपर सेल के दावे की जांच जारी 
हनुमानगढ़ में संदिग्ध आतंकी से पूछताछ के बाद वापस अंबाला लेकर चली गई.

राजस्थान के सीमावर्ती इलाके हनुमानगढ़ में आतंकी गतिविधियों को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. हरियाणा के अंबाला में पकड़े गए 3 संदिग्ध आतंकियों में से एक को हाल ही में हनुमानगढ़ लाकर पूछताछ की गई. सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई बेहद गोपनीय तरीके से की गई, जिसमें हरियाणा एसटीएफ, अंबाला पुलिस, एटीएस राजस्थान और हनुमानगढ़ एजीटीएफ की टीम शामिल रही. 

पूछताछ के बाद अंबाला भेजा 

आरोपी को घटनास्थल की पहचान और घटनाक्रम की पुष्टि के लिए लाया गया था. दो दिन पहले हुई पूछताछ के बाद गुरुवार रात को आरोपी को वापस अंबाला ले जाया गया. मामले को बेहद गोपनीय रखा गया है. आरोपित जंगबीर को हरियाणा पुलिस हनुमानगढ़ टाउन थाने लेकर पहुंची थी.

शहजाद भट्टी पाकिस्तान से कर रहा था ऑपरेट 

पूछताछ और आरोपितों के मोबाइल फोन की पड़ताल से पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी स्लीपर सेल का एक नेटवर्क बनाने की बात सामने आई है. स्लीपर सेल नेटवर्क में राजस्थान के हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर और अजमेर जिलों के नाम सामने आने की जानकारी मिल रही है. जांच में इस नेटवर्क को पाकिस्तान में बैठकर शहजाद भट्टी द्वारा ऑपरेट करने की बात सामने आई है. 

एजेंसियों की सक्रियता बढ़ी

इस मामले में एटीएस बीकानेर और एजीटीएफ हनुमानगढ़ टीम लगातार जांच में जुटी हुई है. आरोपित जगबीर को हनुमानगढ़ लाए जाने के बाद राजस्थान पुलिस भी पूछताछ में शामिल रही. हालांकि, पूछताछ में क्या कुछ सामने आया इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है.  

हनुमानगढ़ के एसपी नरेंद्र मीणा ने कल इस मामले के जवाब में कहा था कि स्लीपर सेल से जुड़े दावों की जांच की जा रही है. आतंकी नेटवर्क से जुड़ा अगर कोई स्थानीय कनेक्शन है, तो उस का भी जल्द खुलासा किया जाएगा. राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में आतंकी नेटवर्क की आशंकाओं ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है. फिलहाल जांच जारी है.

यह भी पढ़ें: "राम के बिना रमजान नहीं", जयपुर में ईद पर ह‍िंदुओं ने मुस्‍ल‍िमों पर बरसाए फूल 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Interrogation Suspected Terrorist, Pakistan, Ambala, Rajasthan, Hanumangargh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com