जयपुर की अनु मीणा का सुसाइड केस गुत्थी बनी हुई है. ना तो आरोपी पति गौतम मीणा के बारे में पूरी तरह से सच सामने आया है और ना ही आत्महत्या की वजह पर पुलिस ने बयान जारी किया है. 7 अप्रैल की घटना के मामले में एफआईआर 15 मई को दर्ज हुई. करीब 10 दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी गौतम मीणा से पूछताछ नहीं हुई है. हालांकि, कहा जा रहा है कि जल्द ही आरोपी से सवाल-जवाब हो सकते हैं. अनु के घरवालों की शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस पड़ताल में जुटी हुई है. पीड़ित पक्ष के सभी बयान दर्ज कर लिए हैं. बयानों, दस्तावेजों और वीडियो समेत तमाम सूबतों की जांच के बाद आरोपी से पूछताछ की जाएगी. वहीं, मानसरोवर इलाके में स्थित गौतम के आलीशान बंगले के बाहर भी सन्नाटा पसरा हुआ है. दो मंजिला घर पर ताला लटक रहा है. घर के बाहर एक कार, एक स्कूटी और दो साइकिलें भी रखी हुई हैं.
करीब 6 साल से यहां रह रहा था परिवार
घटना के बारे में आसपास रहने वाले लोग भी ज्यादा कुछ बताने की स्थिति में नहीं है. एनडीटीवी से बातचीत के दौरान पड़ोस में रहने वाली महिला ने गौतम के परिवार के बारे में जानकारी दी. महिला ने बताया कि साल 2020 में ही गौतम और अनु यहां शिफ्ट हुए थे. करीब 6 साल से परिवार यही रह रहा था. गौतम के माता-पिता और भाई का निधन हो चुका था. इसके बाद से ही घर में पति-पत्नी और दोनों बच्चे रहते थे.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

6 साल से इसी घर में रह रहे थे गौतम और अनु, आज पसरा है सन्नाटा.
7 अप्रैल के बाद से ही खाली पड़ा है घर
आरोप है कि अनु मीणा ने दहेज प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी. 7 अप्रैल 2026 को मानसरोवर स्थित इसी घर में उसने फांसी लगाई. पड़ोसी के मुताबिक, घटना के बाद से ही कोई घर पर नहीं आया. दोनों बच्चे नाना-नानी के पास रह रहे हैं, जबकि गौतम के बारे में भी पड़ोसियों को जानकारी नहीं है.
यह भी पढ़ेंः पिता का सपना था बेटा बने IAS, युवक फॉर्म भरना ही भूल गया! फिर कुछ ऐसा ही किया कि पहुंच गया जेल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं