- केंद्र सरकार की पहल है 'फिट इंडिया मूवमेंट'
- पीएम मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम में किया था जिक्र
- उत्तर प्रदेश में अधिकरियों जारी किए गए निर्देश
लोगों को सेहतमंद (Fit india movement) रखने के लिए केंद्र सरकार द्वारा शुरू की जा रही मुहिम को सफल बनाने के लिए उत्तर प्रदेश में कवायद शुरु हो गई है. राज्य के ग्राम्य विकास आयुक्त के. रविन्द्र नायक ने राज्य के समस्त मुख्य विकास अधिकारियों को पत्र लिखकर केंद्र सरकार द्वारा शुरू की जा रही पहल ‘‘फिट इंडिया मूवमेंट'' का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं.ग्राम्य विकास आयुक्त ने बुधवार भेजे गये परिपत्र में कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अगस्त को नयी दिल्ली के इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में ‘फिट इंडिया मूवमेंट' की शुरूआत करेंगे. निर्देश में कहा गया है कि इस संबंध में ग्राम्य विकास विभाग जनपद स्तर से लेकर विकास खण्ड स्तर एवं ग्राम स्तर तक विभिन्न विभागीय संस्थाओं से जरूरत के मुताबिक समन्वय करके ‘फिट इंडिया मूवमेंट' को सफल बनाने का हर संभव प्रयास करें.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर शुरू हो रहे ‘फिट इंडिया मूवमेंट' (Fit india movement) के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जानी है. इसके तहत प्रतिदिन योग, सुबह की सैर, शारीरिक व्यायाम के लिए जागरूक करना, ग्रामीण अंचल में स्थापित हो सकने वाली मल्टी जिम के उपकरणों व उसकी स्थापना के लिए जागरूकता, विशेष व्याख्यान आदि शामिल हैं.
बता दें हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने ‘मन की बात' कार्यक्रम में कहा था कि 29 अगस्त को ‘राष्ट्र खेल दिवस' के अवसर पर हम देश भर में ‘फिट इंडिया आंदोलन' करने वाले हैं. उन्होंने कहा था कि खुद को तंदरूस्त रखना है. देश को फिट बनाना है. हर एक के लिए बच्चे, बुजुर्ग, युवा, महिला सब के लिए ये बड़ा रोचक अभियान होगा और ये आपका अपना होगा.
(इनपुट-भाषा)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं