विज्ञापन

मुलाकात हुई, क्या बात हुई? आज संसद भवन में पीएम मोदी और राहुल गांधी की लंबी बातचीत की इनसाइड स्टोरी

संसद परिसर में महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी और राहुल गांधी की लंबी बातचीत हुई. पीएम ने सोनिया गांधी की सेहत के बारे में पूछा, राहुल ने सुधार की जानकारी दी.

मुलाकात हुई, क्या बात हुई? आज संसद भवन में पीएम मोदी और राहुल गांधी की लंबी बातचीत की इनसाइड स्टोरी

संसद भवन परिसर में शनिवार को एक दिलचस्प और सियासी तौर पर अहम तस्वीर देखने को मिली. जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के बीच लंबी बातचीत हुई.

संसद परिसर में मिले दोनों नेता

यह मुलाकात महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान हुई. दोनों नेताओं को संसद परिसर में कुछ देर तक बातचीत करते देखा गया. वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी लगातार राहुल गांधी से बात करते नजर आए, जबकि राहुल उनकी बात ध्यान से सुनते हुए सिर हिलाते दिखे.

यह भी पढ़ें- हाथ जोड़ा, हाल-चाल पूछा; संसद में पीएम मोदी और राहुल गांधी की मुलाकात का वीडियो, काफी देर तक हुई बात

पीएम मोदी ने सोनिया गांधी का पूछा हाल

सूत्रों के मुताबिक, इस बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने राहुल गांधी से उनकी मां सोनिया गांधी की सेहत के बारे में जानकारी ली. हाल ही में सांस संबंधी दिक्कतों के चलते सोनिया गांधी को दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को बताया कि सोनिया गांधी की तबीयत में अब सुधार है. इस पर प्रधानमंत्री मोदी ने संतोष जताया और उनके जल्द पूरी तरह स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दीं.

सियासी गलियारों में चर्चा

संसद के भीतर और बाहर तीखी राजनीतिक टकराहट के बीच मोदी और राहुल गांधी के बीच इस तरह की सहज और लंबी बातचीत कम ही देखने को मिलती है. ऐसे में यह मुलाकात सिर्फ शिष्टाचार भर नहीं, बल्कि सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है.

वीडियो में दोनों नेताओं की बॉडी लैंग्वेज भी काफी कुछ कहती नजर आई. राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन इस मुलाकात ने एक बार फिर दिखाया कि लोकतंत्र में संवाद की गुंजाइश हमेशा बनी रहती है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Modi And Rahul, Modi And Rahul Meeting, Modi And Rahul Meeting In Parliament, Rahul And Modi Meeting
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com