विज्ञापन

हाथ जोड़ा, हाल-चाल पूछा; संसद में पीएम मोदी और राहुल गांधी की मुलाकात का वीडियो, काफी देर तक हुई बात

आज देश की संसद के अंदर से आई एक तस्वीर चर्चा का विषय बन गई है. सुबह-सुबह प्रधानमंत्री मोदी और लोकसभा सांसद राहुल गांधी के बीच लंबी बातचीत का वीडियो वायरल हो रहा है.

हाथ जोड़ा, हाल-चाल पूछा;  संसद में पीएम मोदी और राहुल गांधी की मुलाकात का वीडियो, काफी देर तक हुई बात
modi met rahul
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सांसद राहुल गांधी की संसद में मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है
  • वीडियो में पीएम मोदी ने पहले अन्य सांसदों का अभिवादन किया और फिर राहुल गांधी से बातचीत की
  • प्रधानमंत्री ने पीछे मुड़कर राहुल गांधी के पास जाकर उनसे संवाद किया जो लगभग डेढ़ मिनट तक चला
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

आज देश की संसद के अंदर से आया एक वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है. वीडियो है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सांसद राहुल गांधी की मुलाकात का. 1 मिनट 34 सेकेंड के इस वीडियो में पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच काफी देर तक बातचीत हुई. पहले तो पीएम ने बाकी खड़े सांसदों का अभिवादन किया फिर पीछे मुड़कर राहुल गांधी के पास आए और वीडियो में खूब बतियाते दिखे. राहुल ने इस दौरान पीएम के सम्मान में हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया. 

जब पीएम मोदी से मिले राहुल गांधी 

मौका था महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती का. बाकी सांसदों की तरह राहुल गांधी और प्रधानमंत्री मोदी भी इस अवसर पर ज्योतिबा फुले को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे. राहुल, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा,सांसद हरिवंश, विदेश मंत्री एस जयशंकर और कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के साथ खड़े थे. इसी दौरान पीएम नरेंद्र मोदी वहां पहुंचे. अपनी गाड़ी से उतरकर पीएम ने सबसे हाथ जोड़कर अभिवादन किया. इस कतार में राहुल भी थे सो उन्होंने भी सम्मानपूर्वक मोदी के सामने हाथ जोड़े. मोदी ने सभी सांसदों से हाथ मिलाकर फिर राहुल के पास अलग से पहुंचे. दोनों ने एकदूसरे का अभिवादन किया और इसके बाद काफी देर तक आपस में बातचीत करते दिखे.  
 


मोदी बोलते रहे, सिर हिलाते रहे राहुल

पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच शायद काफी दिनों के बाद ऐसा हुआ है जब मोदी और राहुल के बीच इतनी देर तक बातचीत हुई हो. इस दौरान पीएम मोदी राहुल गांधी से कुछ कहते दिखे और राहुल भी उनकी बात सुन सिर हिलात रहे. मानो लग रहा हो किसी खास विषय पर दोनों की बातचीच हो रही है. यह वीडियो इसलिए भी लोगों को हैरान कर रहा है क्योंकि संसद के अंदर ऐसे मौके बहुत कम आए हैं जब मोदी और राहुल ऐसे किसी अवसर पर गुफ्तगू करते दिखे हों. दोनों के बीच राजनीतिक तल्खी किसी से छिपी नहीं है,ऐसे में ये तस्वीर काफी कुछ बयां कर रही है. 
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com