IndiGo Flight 6E-2175: दिल्ली हवाई अड्डे पर फ्लाइट में देरी की घोषणा कर रहे इंडिगो (Delhi to Goa IndiGo Flight Delay) के पायलट (IndiGo Pilot Attacked) पर एक यात्री ने हमला कर दिया. घटना के बाद यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया था, हालांकि 13 घंटे बाद उसको जमानत मिल गई. रविवार शाम हुई इस घटना का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में साहिल कटारिया नाम का यात्री गोवा जा रहे विमान के अंदर घोषणा कर रहे पायलट पर हमला करते दिख रहा है. पुलिस के मुताबिक साहिल की शादी को 5 महीने हो चुके हैं,अब वो क्लेम कर रहा है कि हनीमून के लिए गोवा जा रहा था.साहिल की अमर कॉलोनी में खिलौने की दुकान है और उसका भाई वकील है.
ये भी पढ़ें-ज्यादा देरी होने पर क्या कैंसिल की जाएंगी फ्लाइट्स? कोहरे के कहर के बीच DGCA ने जारी किए ये निर्देश
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
साहिल कटारिया ने पायलट को मारा था थप्पड़
सामने आए वीडियो क्लिप में पायलट पर हमला करने के बाद साहिल पर चालक दल के अन्य सदस्य शोर मचाते दिख रहे हैं. वीडियो में साहिल कटारिया को यह कहते सुना जा सकता है कि वह फ्लाइट में काफी समय से बैठे हैं और अगर विमान गोवा नहीं जाने वाला है तो उन्हें जाने की अनुमति मिलनी चाहिए. वहीं एक अन्य वीडियो क्लिप में साहिल कटारिया को सुरक्षाकर्मी विमान से बाहर ले जाते दिख रहे हैं. वह अपने इस व्यवहार के लिए माफी मांगता नजर आया. उसे बाद में थाने ले जाया गया और फिर गिरफ्तार कर लिया गया.
पुलिस के मुताबिक, दिल्ली और गोवा के बीच फ्लाइट संख्या 6ई 2175 के को-पायलट और अन्य सुरक्षाकर्मियों ने साहिल कटारिया के खिलाफ उनके साथ मारपीट और दुर्व्यवहार करने की शिकायत दी है. शिकायत में कहा गया है कि कटारिया ने दुर्व्यवहार किया और सह-पायलट अनुप कुमार को मारा और विमान के अंदर हंगामा मचाया. पुलिस ने बताया कि उड़ान में एक घंटे से अधिक की देरी होने की वजह से साहिल गुस्से में था.
साहिल को ‘नो-फ्लाई लिस्ट' में डाला जा सकता है
इंडिगो ने एक बयान में कहा कि यात्री को अमर्यादित आचरण करने वाला घोषित कर दिया गया और नियमों के मुताबिक आगे की कार्रवाई के लिए स्थानीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों को सौंप दिया गया. एयरलाइन ने बताया कि नियामक दिशानिर्देशों के अनुसार उचित कार्रवाई करने और यात्री को ‘नो-फ्लाई लिस्ट' में शामिल करने के लिए मामला स्वतंत्र आंतरिक समिति के पास भेजा जा रहा है.
सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर एक पोस्ट में सिंधिया ने कहा कि सभी हितधारक कोहरे से संबंधित प्रभाव को कम करने के लिए चौबीस घंटे काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा, "इन सबके बीच (यात्रियों द्वारा) खराब व्यवहार की घटनाएं अस्वीकार्य हैं और इससे मौजूदा कानूनी प्रावधानों के अनुरूप सख्ती से निपटा जाएगा."
कोहरे की वजह से फ्लाइट में हुई थी दूरी
बता दें कि फ्लाइट को सोमवार को सुबह 7.40 बजे उड़ान भरनी थी. हालांकि, फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट 'फ्लाइटअवेयर' के मुताबिक खराब मौसम के कारण लंबी देरी के बाद भारी कोहरे के कारण विजिबिलिटी सीमित हो गई. ऐसे में फ्लाइट ड्यूटी समय सीमाओं के कारण क्रू मेंबर में बदलाव करने पड़े. ऐसे में फ्लाइट की उड़ान में देरी हुई.
ये भी पढ़ें-वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच आज से शुरू राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह, देखें हर दिन का शेड्यूल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं