दिल्ली से गोवा जाने वाली इंडिगो फ्लाइट के लेट होने के बाद साहिल नाम के एक यात्री ने फ्लाइट पायलट (IndiGo Flight Pilot Slapped) के साथ मारपीट की, इस घटना से पहले क्या-क्या हुआ था, सनल विज नाम के यात्री ने इस बात का खुलासा किया है. उन्होंने एक्स पर लिखा, वह हिंसा का समर्थन नहीं करते", लेकिन इंडिगो ने साहिल की गलती का फायदा उठाते हुए अपने मिसमैनेजमेंट और गलतियों को छिपा लिया." सनल विज ने कहा कि फ्लाइट 6E2175, सुबह 7:40 बजे उड़ान भरने वाली थी, लेकिन देरी होने के बाद शाम को करीब 5:35 बजे रवाना हुई.
ये भी पढ़ें-"IndiGo फ्लाइट में पायलट को थप्पड़ मारने वाला साहिल हनीमून के लिए जा रहा था गोवा': पुलिस
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
फ्लाइट पेसेंजर ने शेयर किया आंखों देखा हाल
एक पेसेंजर के रूप में वह घटना का आंखों देखा हाल साझा कर रहे हैं. यह साफ करना जरूरी है कि वह हिंसा का समर्थन नहीं करते लेकिन अपना अनुभव साझा करना और घटनाओं पर प्रकाश डालना चाहते हैं' उन्होंने लिखा, "करीब 186 यात्रियों के साथ दोपहर 12:20 बजे खराब मौसम की वजह से 5 घंटे की देरी के बाद बोर्डिंग शुरू हुई, जिसमें छोटे बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल थे. करीब 12:40 बजे तक बोर्डिंग पूरी करने के बावजूद, फ्लाइट के दरवाजे 2.50 तक खुले रहे. ग्राउंड स्टाफ ने कहा कि भीड़ की वजह से वह एटीसी (हवाई यातायात नियंत्रण) को उड़ान की मंजूरी नहीं दे रहे हैं. पायलट ने दोपहर 1:30 बजे ऐलान किया कि व ह क्रू मेंबर का इंतजार कर रहे हैं और फ्लाइट जल्द ही रवाना होगी. इससे यह साफ हो गया कि ग्राउंड स्टाफ और चालक दल ने गलत खबर दी.
.@DGCAIndia @MoCA_GoI @JM_Scindia @IndiGo6E I don't support violence, but the airline took advantage and hid all their mismanagement and mistakes in lieu of what the passenger did. Below is a first-hand account of the incident. #DelhiAirport #Indigoairlines #Indigo pic.twitter.com/tNQBKQKwSi
— Sanal vij (@sonalchinioti) January 15, 2024
बुजुर्ग पानी मांगते रहे, क्रू बातचीत में व्यस्त था
सनल विज ने आरोप लगाया कि फ्लाइट के क्रू मेंबर्स "गैर-पेशेवर" दिखाई दे रहे थे, वह ग्राउंड स्टाफ के साथ लंबी बातचीत करते रहे. बुजुर्ग पानी के लिए अपील करते रहे लेकिन वह बातों में इसने व्यस्त थे कि उनकी नहीं सुनी. उन्होंने बताया कि फ्लाइट के चालक दल के सदस्य दोपहर को करीब 2.40 बजे पहुंचे फिर फ्लाइट के दरवाजे बंद हो गए. इसके बाद भी फ्लाइट नहीं उड़ी तो यात्रियों ने सवाल पूछना शुरू किया. इस दौरान उनका चालक दल के सदस्यों के साथ बहस हो गई. करीब 3:20 बजे, को कैप्टन फ्लाइट के देरी से उड़ने की बात का ऐलान करने के लिए बाहर आए, इस दौरान उनको थप्पड़ मारा गया.
IndiGo के स्थिति से निपटने पर उठा सवाल
सनल ने कहा कि वह हिंसा का समर्थन नहीं करते लेकिन इंडिगो के कुप्रबंधन, गैरप्रोफेशनल तरीका और 185 यात्रियों के घंटों तक बिना खाने के फंसे रहने पर क्या?,'' सनल विज ने कहा कि यात्रियों को शाम 4 बजे खाना उपलब्ध कराया गया. उन्होंने कहा कि यह घटना इंडिगो के स्थिति से निपटने के तरीके पर सवाल उठाती है. क्या अधिकारियों को गैर-पेशेवर आचरण की जांच नहीं करनी चाहिए और यह सुनिश्चित नहीं करना चाहिए कि इस तरह का कुप्रबंधन दोबारा न हो?.
कैप्टन को थप्पड़ मारने वाला यात्री ने क्या कहा?
बता दें कि फ्लाइट कैप्टन पर हमला करने वाले साहिल कटारिया को सोमवार शाम को गिरफ्तार कर लिया गया था और कुछ ही समय बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया. रविवार को दिल्ली से गोवा की फ्लाइट में शूट किए गए वीडियो में साहिल कटारिया पर कैप्टन अनूप कुमार को मारने का आरोप लगाते देखा गया. साहिल को पायलट पर चिल्लाते हुए सुना जा सकता है, "चलना है चला, नहीं चलना मत चला, गेट खोल."
ये भी पढ़ें-DGCA ने एयरलाइंस के लिए जारी किया SOP, फ्लाइट लेट या कैंसिल होने पर देनी होगी ये जानकारी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं