लैंडिंग के दौरान इंडिगो का एक विमान रनवे से टकरा गया. विमान गुवाहाटी से बेंगलुरु आ रहा था और लैंडिंग के दौरान ही वह रनवे से टकरा गया. हालांकि, इस हादसे में किसी को चोट नहीं आई है. इंडिगो ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं.
लैंडिंग के वक्त क्या हुआ?
इंडिगो ने एक बयान जारी कर बताया कि फ्लाइट 6E 6542 गुवाहाटी से बेंगलुरु आ रही थी. तभी बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान 'असामान्य घटना' हुई.
इंडिगो के प्रवक्ता ने एक बयान जारी कर बताया कि लैंडिंग के समय 'अबनॉर्मल रनवे कॉन्टैक्ट' हुआ. घटना के वक्त एयरपोर्ट पर तेज और झोंकेदार हवाएं चल रही थीं.

सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
एयरलाइंस ने बताया कि विमान में सवार सभी यात्री और क्रू सुरक्षित हैं और सभी को सुरक्षित उतार लिया गया है. मानक प्रक्रिया के तहत संबंधित अधिकारियों को घटना की जानकारी दे दी गई है.
फिलहाल विमान की मेंटेनेंस और तकनीकी जांच की जा रही है. जरूरी मंजूरी मिलने के बाद ही विमान दोबारा उड़ान भरेगा.
4 दिन पहले ही एक विमान में आई थी खराबी
इंडिगो की फ्लाइट के साथ चार दिन में ये दूसरी घटना है. इससे पहले 22 सितंबर को लंदन से दिल्ली आ रही फ्लाइट 6E4 में उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही तकनीकी खराबी आ गई थी. इसके बाद विमान को वापस लंदन ले जाया गया था.
यह भी पढ़ेंः 8 महीने, 11 करोड़ पैसेंजर्स... इंडिगो, एयर इंडिया की भरी झोली पर 1.91 करोड़ यात्री इन 2 वजहों से रहे परेशान
ये वीडियो भी देखेंः श्रीनगर में पोल से टकराया इंडिगो विमान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं