हरियाणा के गुरुग्राम में इंडिगो एयरलाइंस के कैप्टन समेत 3 लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई है. ये एफआईआर इंडिगो के ट्रेनी पायलट ने ही कराई है. इंडिगो एयरलाइंस के ट्रेनी पायलट ने फ्लाइट के कैप्टन समेत 3 लोगों पर जाति के आधार पर उत्पीड़न करने के आरोप लगाए हैं. गुरुग्राम में एक मीटिंग में शामिल होने पर पीड़ित के साथ बदसलूकी भी की गई. इस मामले में पीड़ित का आरोप है कि उसे भरी मीटिंग में सबके सामने बेइज्जत किया गया.
पीड़ित ने लगाए क्या आरोप
पीड़ित का आरोप कि उस पर कई बार ड्यूटी के दौरान जातिगत टिप्पणी की गई. जाति का जिक्र कर सभी के सामने अपमानित किया गया. गलती के बिना कई बार वॉर्निंग लेटर भी दिया गया. यहां तक कि वेतन कटौती की गई बिना किसी वैध कारण के और मेडिकल लीव में भी कटौती कर दी गई. सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि स्टाफ यात्रा रद्द कर दी गई और इस्तीफा देने का दबाव बनाया गया. तपस डे, मनीष साहनी और कैप्टन राहुल पाटिल पर जातिगत टिप्पणी के आरोप लगे हैं. इससे पहले उन्होंने इसकी शिकायत इंडिगो के सीईओ और एथिक्स कमेटी से भी की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सीनियर्स ने कहा कि वह विमान उड़ाने लायक नहीं है बल्कि उसे जूते बनाने चाहिए
इंडिगो कर्मचारी तपस डे, मनीष साहनी और कैप्टन राहुल पर एससी/एसटी एक्ट के तहत FIR
पीड़ित से कहा कि आप यहां चौकीदार बनने लायक भी नहीं
जाति को लेकर मारे गए ताने, बिना कारण सैलरी काटी
इंडिगो से शिकायत करने पर भी कोई एक्शन नहीं
आखिरकार उन्हें पुलिस शिकायत दर्ज करने के लिए मजबूर होना पड़ा
अभी तक इस मामले पर एयरलाइंस इंडिगो ने कोई टिप्पणी नहीं की है.
द्रविड समाज से आते हैं पीड़ित कर्मचारी
पीड़ित कर्मचारी ने बेंगलुरु में अपने साथ हुई घटना की शिकायत पुलिस को दी. जिसके बाद कर्नाटक पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर गुरुग्राम भेजी. जहां डीएलएफ फेस-1 थाने में मामला दर्ज हुआ. बेंगलुरु सिटी ( कर्नाटक ) के शोभा सिटी सेंटोरिनी में रहने वाले 35 वर्षीय पीड़ित शख्स ने ये मामला दर्ज कराया है. जो कि इंडिगो एयरलाइंस में काम करते हैं. पीड़ित की उम्र 35 साल है जो कि द्रविड़ समाज से ताल्लुक रखते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं