- अमेरिका में एक बेघर शख्स ने भारतीय छात्र की हत्या कर दी
- भारतीय छात्र ने उस शख्स की कई बार मदद की थी
- मुफ्त भोजन देने से इनकार के बाद आरोपी फॉकनर ने हमला किया
अमेरिका के जॉर्जिया से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक भारतीय छात्र की नृशंस हत्या कर दी गई है. दरअसल, भारतीय छात्र ने एक बेघर शख्स के प्रति दयालुता दिखाई थी और उसकी अलग-अलग मौकों पर मदद की थी. हालांकि जिस दिन भारतीय छात्र ने मदद करना बंद किया, उस शख्स ने भारतीय छात्र की नृशंस हत्या कर दी.
जॉर्जिया के लिथोनिया में एमबीए छात्र विवेक सैनी एक स्टोर में पार्ट टाइम क्लर्क का काम करता था, जिसने एक बेघर और ड्रग्स के आदि शख्स जूलियन फॉल्कर को आश्रय दिया था. सैनी ने उस व्यक्ति को चिप्स, पानी और यहां तक कि सर्दी से बचाव के लिए एक जैकेट देकर मदद की थी.
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
हालांकि 16 जनवरी को 25 साल के विवेक सैनी ने फॉकनर को मुफ्त भोजन देने से इनकार कर दिया. कथित तौर पर इस इनकार के कारण ही उस पर जानलेवा हमला किया गया.
हथौड़े से सिर और चेहरे पर 50 वार
सैनी पर घर के लिए निकलते वक्त हमला हुआ. घटना के रोंगटे खड़े कर देने वाले सीसीटीवी फुटेज में आरोपी हथौड़े से बार-बार मारता नजर आ रहा है. आरोपी को हथौड़े से सैनी के सिर और चेहरे पर करीब 50 बार बेरहमी से वार करते देखा गया. पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उसने फॉकनर मौके पर ही मौजूद था.
26 जनवरी को लौटना था भारत
सैनी को अपनी छुट्टियों के दौरान 26 जनवरी को भारत के लिए उड़ान भरनी थी. हालांकि इससे करीब 10 दिन पहले ही उसकी हत्या कर दी गई. विवेक सैनी हरियाणा के पंचकुला के भगवानपुर गांव का रहने वाला था.
ये भी पढ़ें :
* फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने गणतंत्र दिवस पर भारतीय छात्रों को दिया बड़ा तोहफा
* भारतीय छात्र राजनीतिक विवाद के बीच छोड़ रहे कनाडा, मंत्री बोले- 86% की आई गिरावट
* अमेरिका : घर में मृत मिले दो भारतीय छात्र, मौत की नहीं पता चली वजह, दो सप्ताह पहले ही पहुंचे थे पढ़ने
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं