विज्ञापन

UK में मास्टर्स का सपना होगा आसान, बर्मिंघम यूनिवर्सिटी दे रही 12 लाख की स्कॉलरशिप, ऐसे करें आवेदन

बर्मिंघम यूनिवर्सिटी ने भारतीय छात्रों के लिए खास स्कॉलरशिप लॉन्च की है. इसके तहत स्टूडेंट्स को लाखों की मदद मिलेगी, जो पहले साल की ट्यूशन फीस से कम की जाएगी. आइए जानते हैं स्कॉलरशिप की फुल डिटेल.

UK में मास्टर्स का सपना होगा आसान, बर्मिंघम यूनिवर्सिटी दे रही 12 लाख की स्कॉलरशिप, ऐसे करें आवेदन
सितंबर 2026 से शुरू होने वाले फुल-टाइम मास्टर्स प्रोग्राम के लिए ऑफर लेटर मिला हो.

UK Master's Scholarship for Indian Students: अगर आप 2026 में यूनाइटेड किंगडम से मास्टर्स करने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए खास मौका आया है. यूके की टॉप यूनिवर्सिटी में से एक बर्मिंघम यूनिवर्सिटी (University of Birmingham) ने भारतीय छात्रों के लिए इंडिया पोस्ट-ग्रेजुएट चांसलर स्कॉलरशिप का ऐलान किया है. इस स्कॉलरशिप के अंतर्गत सेलेक्टेड छात्रों को 10,000 यूरो (करीब 12,20,751 रु.) की आर्थिक मदद दी जाएगी, जो पहले साल की ट्यूशन फीस से सीधे कम कर दी जाएगी. आवेदन की लास्ट डेट 31 मई 2026 है. ऐसे में आइए जानते हैं कौन कर सकता है अप्लाई और कैसे मिलेगा फायदा.

यह भी पढ़ें- IIT या UPSC कौन सी परीक्षा है ज्यादा कठिन, IPS अवधेश दीक्षित ने दिया इसका जवाब

UK Master's Scholarship for Indian Students: स्कॉलरशिप क्या है

ये स्कॉलरशिप खास तौर पर भारतीय छात्रों के लिए शुरू की गई है, जो सितंबर 2026 से बर्मिंघम (एडगबास्टन) कैंपस में फुल-टाइम पोस्टग्रेजुएट टॉट (PGT) प्रोग्राम में दाखिला लेना चाहते हैं. यह स्कॉलरशिप छात्रों की ट्यूशन फीस में फायदा देती है, जिससे यूके में पढ़ाई में पैसों की टेंशन काफी कम हो जाती है.

कौन कर सकता है अप्लाई

  • सितंबर 2026 से शुरू होने वाले फुल-टाइम मास्टर्स प्रोग्राम के लिए ऑफर लेटर मिला हो.
  • बर्मिंघम यूनिवर्सिटी को आपने अपनी फर्म च्वॉइस के रूप में चुना हो.
  • आप भारतीय नागरिक हों और ओवरसीज फीस देने वाले छात्र हों.
  • यूनिवर्सिटी की तरफ से मांगा गया 3,000 यूरो (करीब ₹3,66,343) का डिपॉजिट जमा कर चुके हों.
  • आप लिविंग कॉस्ट, वीजा, ट्रैवल और बाकी बची ट्यूशन फीस देने में सक्षम हैं.
  • सितंबर 2026 में यूके पहुंचकर 1 नवंबर 2026 तक पूरी फीस जमा कर लें.

सेलेक्शन कैसे होगा

  • यह पूरी तरह मेरिट-बेस्ड स्कॉलरशिप है. सेलेक्शन कमेटी कुछ बातों पर ध्यान देगी, जैसे- आपकी एकेडमिक परफॉर्मेंस, आपका स्टेटमेंट ऑफ पर्पज (SOP) कितना इफेक्टिव है.
  • अगर दो या ज्यादा कैंडिडेट्स के नंबर समान होते हैं, तो यूनिवर्सिटी ऑनलाइन इंटरव्यू भी ले सकती है.
  • सेलेक्टेड कैंडिडेट्स को 14 अगस्त 2026 तक जानकारी दी जाएगी.
  • सभी सेलेक्टेड कैंडिडेट पर 10,000 यूरो की रकम आपकी ट्यूशन फीस से घटा दी जाएगी.
  • आपको अलग से यह पैसा ट्रांसफर नहीं मिलेगा. यह फीस एडजस्टमेंट के रूप में लागू होगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com