विज्ञापन

वंदे भारत ट्रेन को बदनाम करने की साजिश? कई संदिग्ध पोस्ट के बाद रेलवे ने दर्ज कराई FIR

रेलवे फिलहाल 1450 ट्रेनों में कैटरिंग सेवाएं संचालित कर रही है, जिनमें वंदे भारत, राजधानी, शताब्दी, दुरंतो, तेजस और गतिमान एक्सप्रेस जैसी प्रीमियम ट्रेनें शामिल हैं. इसके अलावा मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों और ट्रेन साइड वेंडिंग सेवाओं में भी खानपान उपलब्ध कराया जाता है.

वंदे भारत ट्रेन को बदनाम करने की साजिश? कई संदिग्ध पोस्ट के बाद रेलवे ने दर्ज कराई FIR
वंदे भारत ट्रेन के खाने को लेकर संदिग्ध पोस्ट पर रेलवे की कार्रवाई
नई दिल्ली:

क्या वंदे भारत ट्रेन को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है? रेलवे ने शुरुआती जांच के बाद बड़ा एक्शन लेते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है. सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट कर अफवाह फैलाने वालों पर रेलवे अब सख्त हो रही है.

वंदे भारत ट्रेन के खाने और यात्रा अनुभव को लेकर लगातार संदिग्ध पोस्ट की जा रही थी. फिर जांच में कई पोस्ट में एक जैसी भाषा और तस्वीरें मिलीं. अलग-अलग ट्रेनों के नाम, लेकिन कंटेंट लगभग एक जैसे थे. इसके बाद रेलवे को सुनियोजित अभियान का शक हुआ.

Latest and Breaking News on NDTV
रेलवे ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. इसमें यात्रियों में भ्रम और अविश्वास फैलाने की कोशिश का आरोप है. रेलवे ने चेतावनी दी है कि फर्जी और भ्रामक पोस्ट करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी. भारतीय रेलवे की छवि को खराब करने की साजिश की जांच की जा रही है.

बता दें कि भारतीय रेलवे, IRCTC के माध्यम से, अपने विशाल नेटवर्क में प्रतिदिन 15 लाख से अधिक यात्रियों को भोजन परोसता है, जो विश्व के सबसे बड़े ऑनबोर्ड खाद्य संचालनों में से एक है. यात्री सुरक्षा और खाद्य गुणवत्ता इस मिशन की आधारशिला है. इस मानक का कोई भी उल्लंघन होने पर तत्काल कार्रवाई की जाती है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली से मुंबई 10 और कोलकाता 11 घंटे, रेलवे अपनी ट्रेनों को बना देगा 'बुलेट'! पूरा प्लान समझिए

ये भी पढ़ें: रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, वंदे भारत समेत 155 ट्रेनों में रनिंग स्टाफ का भत्ता बढ़ाया गया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Railways, Indian Railways Catering Services, Vande Bharat Train, Vande Bharat Train Coach
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com