विज्ञापन

असामाजिक तत्वों ने लगाई ट्रेन में आग; हालिया घटनाओं के पीछे रेलवे को क्यों आ रही साजिश की बू?

Rail Incidents: हालिया रेल घटनाओं पर भारतीय रेलवे ने साजिश की आशंका जताई है. रेलवे का कहना है कि ट्रेन हादसों के पीछे असामाजिक तत्व हैं

असामाजिक तत्वों ने लगाई ट्रेन में आग; हालिया घटनाओं के पीछे रेलवे को क्यों आ रही साजिश की बू?
indian railways
  • भारतीय रेलवे ने हाल की ट्रेन आग घटनाओं को साजिशन किए गए बताकर असामाजिक तत्वों की भूमिका सामने आने की बात कही
  • अमरपुरा, कोटा, सासाराम और हावड़ा में आग की घटनाओं की जांच रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स द्वारा गंभीरता से की जा रही
  • रेलवे ने यात्रियों से सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधि की सूचना 139 हेल्पलाइन पर देने की अपील की है
नई दिल्ली:

हाल ही में ट्रेन की अलग-अलग घटनाओं पर भारतीय रेलवे ने अपनी बात रखी है. रेलवे ने हाल की घटनाओं को लेकर कहा कि आग की ये घटनाएं साजिशन की गई हैं. रेलवे ने कहा कि कई मामलों में ‘असामाजिक तत्वों' की भूमिका भी सामने आ रही है. रेलवे ने इन घटनाओं की गंभीरता से लेते हुए यात्रियों की सुरक्षा को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है. 

रेलवे को आई साजिश की बू 

रेलवे ने चार हालिया घटनाओं का जिक्र किया जिनमें अमरपुरा (राजस्थान), कोटा (राजस्थान), सासाराम (बिहार), हावड़ा (पश्चिम बंगाल) शामिल हैं. इन सभी मामलों की रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) द्वारा विस्तृत जांच की जा रही है. अलग‑अलग घटनाओं में सामने आया कि

➔अमरपुरा हादसे में ट्रेन की चादर/बिस्तर (linen) में आग लगाने की कोशिश की गई थी
➔हावड़ा में कोच के बाथरूम से पेट्रोल में भीगा कपड़ा बरामद हुआ था
➔कोटा में राजधानी एक्सप्रेस के बाथरूम से आग की लपटें देखी गई थीं
➔सासाराम में एक अज्ञात व्यक्ति ने खाली कोच में जलती हुई वस्तु फेंकी थी

बिहार की आग की घटना सासाराम‑पटना पैसेंजर ट्रेन से जुड़ी थी. शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह बताया गया था. यह घटना उस समय हुई, जब कोच सासाराम स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर खड़ा था.रेलवे ने यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि यात्री सतर्क रहें और सुरक्षित रहें.  किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर दें.

यह बयान कुछ ही दिनों पहले हुई उस घटना के बाद आया है, जब मध्य प्रदेश के रतलाम में दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस के एक AC कोच में भीषण आग लग गई थी.यह घटना सुबह करीब 5:15 बजे हुई थी, तब कोच B‑1 में 68 यात्री सवार थे.यह हादसा विक्रमगढ़ आलोट और लूनी रिछा स्टेशनों के बीच हुआ. हालांकि, इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ.


यह भी पढ़ें- Video: करिए त्रिवेंद्रम-दिल्ली राजधानी एक्स के उस कोच का सफर जो आग में जला, भुने आलू-अधजले कपड़े और क्या बचा?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rail Incidents, Train News, Indian Railways
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com