विज्ञापन

Video: करिए त्रिवेंद्रम-दिल्ली राजधानी एक्स के उस कोच का सफर जो आग में जला, भुने आलू-अधजले कपड़े और क्या बचा?

Trivandrum Delhi Rajdhani Express Fire Inside Video: त्रिवेंद्रम-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के आग में जले कोच का एक बेहद खौफनाक इनसाइड वीडियो सामने आया है. कोच के अंदर बिखरे भुने हुए आलू, अधजले कपड़े और राख का ढेर इस रेल हादसे के खौफनाक मंजर को खुद बयां कर रहे हैं.

Video: करिए त्रिवेंद्रम-दिल्ली राजधानी एक्स के उस कोच का सफर जो आग में जला, भुने आलू-अधजले कपड़े और क्या बचा?
Trivandrum-Delhi Rajdhani Fire Accident: Roasted Food and Burnt Clothes Tell the Inside Story.

Trivandrum-Delhi Rajdhani Express Fire: गाड़ी संख्या 12431, त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में सफर कर रहे यात्रियों के लिए 17 मई की सुबह एक खौफनाक याद बन गई. सुबह के 5:30 बज रहे थे, ज्यादातर यात्री तेज गति से चल रही ट्रेन में सो रहे थे. तभी ट्रेन के बी-1 कोच से धुआं उठता दिखाई दिया. कुछ ही देर में यह धुआं आग में बदल गया. घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.    

राजधानी एक्सप्रेस के जले हुए दो कोचों को लूनी ऋचा (Luni Richha) रेलवे स्टेशन लाया गया है. यह स्टेशन मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के आलोट में स्थित है. कोटा मंडल के ADRM (Additional Divisional Railway Manager) ने एफएसएल टीम के साथ कोच का निरीक्षण कर जांच की. एफएसएल टीम ने सैंपल जुटाए, जिससे यह पता चल सके की आग कैसे लगी. 

कैसा है जल चुके कोच का मंजर? 

जांच के बाद हादसा कैसे हुआ यह पता चलेगा. लेकिन, जले हुए कोच इस बात की गवाही दे रहे हैं कि हादसा कितना खौफनाक था. कोच में राख भरी हुई है, भयानक आग के तांडव की कहानी बयां कर रही हैं. कोच में कहीं अधजले कपड़े पड़े हैं तो कहीं जल चुके बर्तन. किसी यात्री के बोरी भरे आलू आग की तपन में भुनकर जल गए, बाकी कुछ अब भी पड़े हैं. जहां 17 मई की सुबह तक गद्दीदार सीटें थीं, वहां अब सिर्फ ढांचा बचा है. कोच में लगे आग बुझाने वाले फायर एक्सटिंग्विशर (Fire Extinguisher) खुद आग में जलकर यहां वहां पड़े हैं. बाकी सब राख में बदल चुका है.  

Trivandrum-Delhi Rajdhani Fire Accident: Roasted Food and Burnt Clothes Tell the Inside Story.

Trivandrum-Delhi Rajdhani Fire Accident: Roasted Food and Burnt Clothes Tell the Inside Story.

एक सुकून, किसी की जान नहीं गई 

बता दें कि जिस B1 कोच में आग लगी उसमें 68 यात्री सवार थे. आग लगने के बाद ट्रेन को रुकवाया गया और 15 मिनट में सभी यात्रियों को नीचे उतारकर पूरा कोच खाली कराया गया. देखते ही देखते दो ट्रेन के दो कोच आग की लपटों में घिर चुके थे. आग की लपटें और धुंआ दूर तक दिखाई दे रहा था. घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. यह हादसा खौफनाक था, लेकिन एक सुकून यह रहा है कि किसी की जान नहीं गई. 

Watch Video: Virtual Tour of the Charred Rajdhani Express Coach; Whats Left After the Fire?

Watch Video: Virtual Tour of the Charred Rajdhani Express Coach; What's Left After the Fire?

घटना की जांच के लिए कमेटी गठित 

कोटा एडीआरएम ने NDTV से खास बातचीत में बताया कि फोरेंसिक टीम ने सैंपल एकत्र किए हैं. घटना की विस्तृत जांच के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की कमेटी गठित की गई है. रेलवे प्रशासन ने बताया कि B1 कोच के यात्रियों के सामान की सूची तैयार कर ली है. नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

Trivandrum-Delhi Rajdhani Express: Inside Video of Burnt Coach Reveals Heartbreaking Details.

Trivandrum-Delhi Rajdhani Express: Inside Video of Burnt Coach Reveals Heartbreaking Details.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com