भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शनिवार को कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था और वित्तीय क्षेत्र वैश्विक घटनाओं से उत्पन्न किसी भी प्रभाव को संभालने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. उन्होंने कहा कि देश का बाहरी क्षेत्र भी मजबूत है. दास ने कहा, ‘‘हमारा चालू खाता घाटा प्रबंधनीय सीमा के भीतर 1.1 प्रतिशत पर बना हुआ है.''
दास ने यहां कोच्चि इंटरनेशनल फाउंडेशन के उद्घघाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “आज भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि स्थिरता और ताकत की तस्वीर पेश करती है.” उन्होंने बताया कि इससे पहले 2010 और 2011 में चालू खाता घाटा छह से सात प्रतिशत के बीच था.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
दास ने यह भी बताया कि भारत के पास लगभग 675 अरब अमेरिकी डॉलर का दुनिया का सबसे बड़ा विदेशी मुद्रा भंडार है.
आरबीआई गवर्नर ने महंगाई पर कहा, “समय-समय पर उतार-चढ़ाव के बावजूद इसके मध्यम रहने की उम्मीद है.” खाद्य महंगाई के कारण भारत की महंगाई दर सितंबर में 5.5 प्रतिशत से बढ़कर अक्टूबर में 6.2 प्रतिशत हो गई.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं