अमेरिकी इमिग्रेशन अधिकारियों ने भारतीय नागरिक जशनप्रीत सिंह को क्रिमिनल एलियन बताते हुए गिरफ्तार किया है. जशनप्रीत सिंह का आपराधिक रिकॉर्ड है और धमकाने, हथियार से हमला करने और शराब पीकर गाड़ी चलाने जैसे आरोप हैं. पिछले साल इसी नाम के ट्रक ड्राइवर का बड़ा सड़क हादसा भी चर्चा में रहा था जिसमें 3 लोगों की मौत हुई थी.