विज्ञापन
This Article is From Mar 08, 2026

कर्नाटक: छात्र ने स्‍कूल हॉस्‍टल में सो रहे अपने ही साथियों पर ताबड़तोड़ बरसाई लोहे की रॉड, एक की मौत

बल्लारी जिले में स्थित एक गुरुकुल आवासीय विद्यालय में एक छात्र ने अपने ही सहपाठियों पर हमला बोल दिया. हमले में एक शख्‍स की मौत हो गई और कुछ अन्‍य लोग घायल हो गए.

कर्नाटक: छात्र ने स्‍कूल हॉस्‍टल में सो रहे अपने ही साथियों पर ताबड़तोड़ बरसाई लोहे की रॉड, एक की मौत
प्रतीकात्‍मक फोटो
  • कर्नाटक के बल्लारी जिले के गुरुकुल आवासीय विद्यालय में एक छात्र ने अपने साथियों पर रॉड से हमला कर दिया.
  • इस हमले में एक छात्र की मौत हो गई और आठ अन्य छात्र घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है.
  • घायल छात्रों को बल्लारी के बीआईएमएस अस्पताल और ट्रोमा केयर सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

कर्नाटक के बल्लारी जिले में स्थित एक गुरुकुल आवासीय विद्यालय से देर रात एक बेहद चौंकाने वाली और गंभीर घटना सामने आई है. यहां एक छात्र ने कथित तौर पर अपने ही सहपाठियों पर अचानक से हमला बोल दिया. इस घटना में एक छात्र की मौत हो गई, जबकि इस हमले में कई अन्य घायल हो गए. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह घटना रात को खाने के बाद हुई, जब छात्र छात्रावास के कमरों में सोने के लिए चले गए थे. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है.  

जानकारी के मुताबिक, आरोपी छात्र ने कथित रूप से एक बिस्तर से लोहे की रॉड उठाई और अन्य छात्रों पर अचानक से हमला कर दिया. 

एक की मौत, दो छात्रों की हालत गंभीर

इस हमले में एक शख्‍स की मौत हो गई और आठ अन्‍य छात्र घायल हुए हैं. गंभीर रूप से घायल एक छात्र ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि दो छात्रों की हालत नाजुक बताई जा रही है. साथ ही छह अन्य छात्र भी चोटिल हुए हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए बल्लारी के बीआईएमएस अस्पताल और ट्रोमा केयर सेंटर में भर्ती कराया गया है. 

छात्र ने हॉस्‍टल वार्डन पर भी किया हमला 

पुलिस के अनुसार, आरोपी छात्र ने घटना के बाद छात्रावास से भागने की कोशिश की और इस दौरान उसने छात्रावास के वार्डन पर भी कथित तौर पर हमला किया. इस वारदात के बाद पूरे आवासीय विद्यालय में अफरातफरी और दहशत का माहौल बन गया. 

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई. आरोपी छात्र की तलाश जारी है. यह मामला बल्लारी पुलिस स्टेशन क्षेत्र का है और पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karnataka, Ballari Gurukul Hostel Violence, Ballari Gurukul Violence
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com