विज्ञापन
This Article is From Oct 30, 2020

भारतीय सेना ने लॉन्च किया देशी मैसेजिंग ऐप SAI, WhatsApp जैसी ही हैं खूबियां

रक्षा मंत्री ने ऐप की कार्यक्षमता की समीक्षा करने के बाद कर्नल साई शंकर को उनके कौशल और ऐप्लिकेशन डेवलप करने पर बधाई दी है और उनके काम की  सराहना की है.

भारतीय सेना ने लॉन्च किया देशी मैसेजिंग ऐप SAI, WhatsApp जैसी ही हैं खूबियां
सेना का यह देशी मैसेजिंग ऐप व्हाटसऐप की तरह ही काम करता है.
नई दिल्ली:

'आत्मनिर्भर भारत' अभियान के तहत भारतीय सेना ने  “Secure Application for the Internet (SAI)” नामक एक सुरक्षित मैसेजिंग ऐप्लिकेशन विकसित और लॉन्च किया है, जो एंड-टू-एंड Secured voice, Text और वीडियो कॉलिंग सेवाओं की सुविधा देता है. फिलहाल यह   Android प्लेटफॉर्म को सपोर्ट करता है. रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी है. सेना का यह देशी मैसेजिंग ऐप व्हाटसएप की तरह ही काम करता है.

रक्षा मंत्रालय की एक प्रेस रिलीज में कहा गया है, "यह मॉडल व्यावसायिक रूप से उपलब्ध मैसेजिंग ऐप्लिकेशन जैसे व्हाट्सऐप, टेलीग्राम, SAMVAD और GIMS के समान है और एंड-टू-एंड इन्क्रिप्शन मैसेजिंग प्रोटोकॉल का उपयोग करता है. SAI लोकल इन-हाउस सर्वर और कोडिंग के साथ सुरक्षा सुविधाओं पर काम करता है, जिसमें आवश्यकता के अनुसार बदलाव किया जा सकता है."

पूर्व IAF चीफ ने बताया- आखिर क्यों अभिनंदन की रिहाई पर बातचीत के दौरान घबराए हुए थे पाक आर्मी जनरल

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इस ऐप्लिकेशन को CERT से संबद्ध ऑडिटर और आर्मी साइबर ग्रुप द्वारा वीटो किया गया है, और बौद्धिक संपदा अधिकार (Intellectual Property Rights-IPR) पाने, NIC पर होस्टिंग और iOS प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराने की प्रक्रिया अभी जारी है.

'भारत हमला करने वाला है' सुनकर पाक सेना प्रमुख के कांपने लगे थे पैर, तब हुई थी अभिनंदन की रिहाई

मंत्रालय के बयान के मुताबिक, SAI को पूरे भारत में सेना द्वारा इस्तेमाल किया जाएगा, ताकि मैसेजिंग की सुरक्षित सर्विस मिल सके. रक्षा मंत्री ने ऐप की कार्यक्षमता की समीक्षा करने के बाद कर्नल साई शंकर को उनके कौशल और ऐप्लिकेशन डेवलप करने पर बधाई दी है और उनके काम की  सराहना की है.

वीडियो: जब डर गया था पाकिस्तान, कांपने लगे थे बाजवा और कुरैशी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
SAI, SAI App, Col Sai Shankar, Secure Application For The Internet, Defence Ministry, Android
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com